Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जागरण के बहाने नाबालिग लड़की को लेकर फरार, केस दर्ज

Panjab News: पंजाब के लुधियाना जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां जितेंदर नाम का एक व्यक्ति जागरण से एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। आसपास के लोगों से जब इसकी जानकारी लड़की के माता-पिता को लगी तो उन्होंने थाना साहनेवाल में शिकायत दर्ज कराई है...
panjab news | Minor girl | jagran | shreshth bharat

Panjab News: पंजाब के लुधियाना जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां जितेंदर नाम का एक व्यक्ति जागरण से एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। आसपास के लोगों से जब इसकी जानकारी लड़की के माता-पिता को लगी तो उन्होंने थाना साहनेवाल में शिकायत दर्ज कराई है। लड़की के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि वह हमारी बेटी को शादी की नियत से ले गया है। हमारी बेटी धर्म जागरण का कार्य करती थी।

पहले भी ले गया था बिहार

लड़की की मां ने बताया कि जतिंदर पहले भी हमारी बेटी को जागरण के बहाने बिहार ले गया था। उस वक्त हमने अपनी बेटी को उसके चंगुल से किसी तरह से छुड़ाया था।  फिर भी वह बार-बार यहां आता रहता था। किसी न किसी बहाने से हमारी बेटी से मिलने की कोशिश करता था।

शादी की नियत से ले गया

लड़की के माता-पिता ने बताया कि अब फिर से जतिंदर हमारी बेटी को अपने साथ कहीं ले गया है, जिसके बाद हमने खुद उसकी तलाश की तो पता चला कि वह हमारी बेटी को कम उम्र में शादी करने की नियत से ले गया है। फिलहाल थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। युवती की तलाश शुरू कर दी गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग