Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सीतापुर हत्याकांड: छह लोगों की हत्या की कहानी, सुनें आरोपी की जुबानी

सीतापुर हत्याकांड मामले में पुलिस पूछताछ में आरोपी अजीत ने बताया कि मेरे भाई अनुराग का परिवार मुझे नकारा समझता था। मैं बहुत दिनों से अपमानित महसूस कर रहा था। जब भाई अनुराग ने कर्जा चुकाने से इंकार किया, तो मैंने गुस्से में आकर पूरे परिवार को खत्म कर दिया।
Sitapur Mass Murder | Murder | shreshth Bharat |

Sitapur Mass Murder: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में हुए सामूहिक हत्याकांड, जिसने इंसानियत को कलंकित कर दिया। इस मामले में अब रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी अजीत ने कबूल किया है कि किस तरह सीरियल किलर की तरह उसने परिवार के सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मेरे भाई अनुराग का परिवार मुझे नकारा समझता था। मैं बहुत दिनों से अपमानित महसूस कर रहा था। जब भाई अनुराग ने कर्जा चुकाने से इंकार किया, तो मैंने गुस्से में आकर पूरे परिवार को खत्म कर दिया।

केवल 90 मिनट में ली परिवार के छह सदस्यों की जान

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को IG रेंज तरुण गावा ने प्रेस वार्ता कर सीतापुर के रामपुर मथुरा क्षेत्र के पल्हापुर गांव में हुए हत्याकांड के कई खुलासे किए। तरुण गाबा ने बताया कि आरोपी अजीत ने केवल 90 मिनट में ही परिवार के छह सदस्यों की जान ले ली। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो अजीत से सख्ती से पूछताछ शुरू हुई। तब जाकर उसने हत्या की बात कबूल कर ली। अजीत ने बताया कि जब भाई अनुराग ने पिता के केसीसी के लोन को चुकाने से मना कर दिया, तो उसे गुस्सा आ गया। इसके बाद उसके दिमाग में इस खूनी खेल ने जन्म लिया। रात को सभी के सो जाने के बाद आरोपी अजीत करीब रात 2:00 बजे उठा।

भाभी के चेहरे पर किए हथौड़े से ताबड़तोड़ वार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे पहले आरोपी ने मकान की पहली मंजिल पर बने अपनी भाभी प्रियंका सिंह व बच्चों के कमरे का बिजली का मेन पावर स्विच ऑफ कर दिया। गर्मी लगने पर जब प्रियंका सिंह कमरे से बाहर आ गईं, तो अजीत ने अपनी भाभी के सीने में गोली मार दी। गुस्सा इस हद तक था कि प्रियंका के चेहरे पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर डाले। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर मां सावित्री जाग गई, तो अजीत ने बेरहमी से अपनी मां को भी मौत की नींद सुला दिया।

भाई से थी नाराजगी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अजीत अपने भाई अनुराग द्वारा कर्जा चुकाने की बात को लेकर नाराज था, जिसके चलते उसने गुस्से में अपने भाई को भी गोली मार दी। सीरियल किलर का जब इतने से ही मन नहीं भरा, तो उसने अपने मासूम भतीजे-भतीजी अर्ना, आश्वी और आद्विक को भी नहीं बख्शा और तीनों बच्चों को भी गोली मारकर छत से नीचे फेंक दिया।

पिता के अवैध असलहे से ली परिवार के छह लोगों की जान

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी अजीत के पिता वीरेंद्र सिंह एक मर्डर केस में नामजद थे। उस समय उनकी राइफल जमा हो गई थी। इसके बाद, उन्होंने एक देशी तमंचा अपने पास रखना शुरू कर दिया था। पिछले साल पिता की मौत के बाद से ही तमंचा अजीत के पास था। पिता के इसी अवैध असलहे से उसने अनुराग, प्रियंका और अर्ना पर गोलियां बरसाईं।

इस पूरी वारदात को अजीत ने अकेले अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी अजीत सिंह के खिलाफ रामपुर मथुरा थाने में हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

Read More: सीतापुर: युवक ने मां, पत्नी और बच्चों को मारी गोली; बाद में खुद की ली जान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा