Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चुनाव प्रचार में दिखे नेताओं के बिगड़े बोल, EC की चेतावनी भी रही नाकाम

देश में चुनावी सीजन चल रहा है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए नेताओं ने कई बार भाषा की मर्यादा का उल्लंघन किया। ‘काले नाग’, ‘बिगड़ा शहजादा’ और ‘हुस्न परी’...
sam pitroda | lok sabha election 2024 | election commission | shreshth bharat

Lok Sabha Elections 2024: देश में चुनावी सीजन चल रहा है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए नेताओं ने कई बार भाषा की मर्यादा का उल्लंघन किया। ‘काले नाग’, ‘बिगड़ा शहजादा’ और ‘हुस्न परी’ जैसे शब्द बोले गए। चुनाव आयोग ने ऐसे नेताओं को कई बार चेतावनी भी दी, लेकिन नेताओं के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।

सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना रनौत को लेकर दिया विवादित बयान

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्ट्रेस कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इस पूरे विवाद को जन्म दिया। कंगना ने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘हर महिला गरिमा की हकदार है।’ हालांकि, बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। इस मामले पर अपनी सफाई देते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘मैं ऐसा नहीं कर सकती। मेरे अकाउंट से किसी ने ऐसा किया। इसे कई लोग इस्तेमाल करते हैं। मुझे जैसे ही पता चला, मैंने यह पोस्ट हटवा दी।’

कंगना ने प्रचार में की विवादित टिप्पणी

कंगना रनौत भी चुनाव प्रचार के दौरान जमकर बयानबाजी करती नजर आईं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मंडी सीट से उनके प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य सिंह को ‘बड़ा पप्पू’ और ‘छोटा पप्पू’ कहा। कंगना ने गांधी परिवार पर भी निशाना साधा। एक्ट्रेस ने कांग्रेस को ‘एक बीमारी’ और अंग्रेजों द्वारा छोड़ी गई ‘दीमक’ बताया। उन्होंने विक्रमादित्य को ‘बिगड़ा शहजादा’ भी कहा।

सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

बिहार बीजेपी के प्रमुख सम्राट चौधरी अपने विवादित बयान के चलते सुर्खियों में आ गए। दरअसल, सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि लालू यादव ने अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ा। पहले लालू ने बेटी की किडनी ली और उसके बाद लोकसभा चुनाव का टिकट दे दिया। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से इस बयान का विरोध किया गया था।

हिमाचल के सीएम का विवादित बयान

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू विवादित टिप्पणी करने में किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस के बागियों को ‘काला नाग’ और ‘बिकाऊ’ बताया था। चुनाव के दौरान भी उन्होंने ‘बिकाऊ बनाम टिकाऊ” के नारे का इस्तेमाल किया था। राज्यसभा में एक सीट पर हुए मतदान के दौरान कांग्रेस के 9 विधायकों ने भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में वोट डाला था। बाद में उन सभी नेताओं ने भाजपा जॉइन कर ली थी।

सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता पर उठाया सवाल

सैम पित्रोदा अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में पित्रोदी ने रंगभेद को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि भारत में पूर्व के लोग चाइनीज और दक्षिण के लोग साउथ अफ्रीकन जैसे दिखते हैं। कांग्रेस ने उनके इस बयान से पल्ला झाड़ते हुए कहा, ‘भारत की विविधता की ये परिभाषा मंजूर नहीं है। यह गलत है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा