श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

MP: रीवा में पति के सामने पत्नी से गैंगरेप, पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप

रिपोर्ट्स की मानें तो शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस ने इस मामले को दबाए रखा। आरोपियों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सीएम समेत देश के बड़े उद्योगपति...
Rewa Gangrape Case| श्रेष्ठ भारत

Rewa Gangrape Case: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। कुछ लोगों ने पिकनिक मनाने गए पति-पत्नी को बंधक बना लिया और फिर पत्नी के साथ रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया।

घटना सोमवार की बताई जा रही है। वहीं, पुलिस पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद भी इस मामले को दबाए रखा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दंपति भैरवनाथ मंदिर के पास घूमने आए थे। आरोपियों ने पति को पेड़ से बांध दिया और पत्नी से गैंगरेप किया।

आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की दी धमकी

पिकनिक के उद्देश्य से नवदंपति भैरवनाथ मंदिर पहुंचे थे। तभी इस दौरान वहां पांच आरोपी आए और पति को पेड़ में बांध दिया। इसके बाद पत्नी के साथ दरिंदगी की। आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने अब तक दो संदिग्धों को अरेस्ट किया है।

बेटियों को साइबर अपराधों से बचाने के लिए योगी सरकार की नई मुहिम, सुरक्षा के लिए दिए जा रहे सुझाव

कांग्रेस ने सरकार पर लगाए संगीन आरोप

रिपोर्ट्स की मानें तो शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस ने इस मामले को दबाए रखा। आरोपियों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सीएम समेत देश के बड़े उद्योगपति रीवा में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में पहुंचने वाले थे। अगर यह खबर तब बाहर आती तो इससे प्रदेश की छवि पर असर पड़ता। इसलिए पुलिस ने इस मामले को दबाया है।

चक्रवात दाना का कहर, ओडिशा में मची भीषण तबाही; भद्रक में रेड अलर्ट

महिला कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष कविता पांडेय ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रीवा विंध्य इन्वेस्टर समिट होने के कारण पुलिस ने मामले (Rewa Gangrape Case) को दबा कर रखा था। प्रदेश के मुखिया उद्योगपतियों के साथ यहां व्यंजनों का आनंद ले रहे थे। वहीं, बच्ची न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका