Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP STF की बड़ी कार्रवाई, 1.25 लाख का इनामी अपराधी ललन सिंह एनकाउंटर में ढेर; 7 हत्याओं का था आरोपी

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 21 और 22 जून 2026 की रात को हुई एक पुलिस मुठभेड़ में 1.25 लाख रुपये का इनामी अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन मारा गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) और स्थानीय पुलिस ने मिलकर यह बड़ी कार्रवाई की है। यह घटना सरसावा-नकुड़ रोड पर हुई।

Uttar Pradesh: चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस ने बताया कि यह मुठभेड़ 21 और 22 जून 2026 की दरमियानी रात को हुई। पुलिस और अपराधियों का आमना-सामना सहारनपुर के सरसावा-नकुड़ रोड पर हुआ। चेकिंग के दौरान रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें ललन सिंह को गोली लग गई।

अस्पताल में मौत, एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

घायल ललन को पहले सरसावा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ललन सिंह का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है। (Uttar Pradesh)

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ADS) लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई मुठभेड़ के दौरान, ललन सिंह को गोली लग गई। उसे सरसावा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे सहारनपुर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का एक साथी मौके से भागने में कामयाब रहा और उसे ढूंढने और गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

कौन था ललन सिंह?

ललन सिंह उर्फ लल्लन मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर क्षेत्र का रहने वाला था। वह बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उस पर कुल 1.25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वाराणसी के पुलिस आयुक्त (CP) ने उसकी गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये और चंदौली के पुलिस अधीक्षक (SP) ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। (Uttar Pradesh)

ललन सिंह पर कुल 7 लोगों की हत्या का संगीन आरोप था। इनमें दो सब-इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड शामिल थे।नवंबर 2022 में उसने वाराणसी में एक सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उनकी सर्विस पिस्टल भी लूट ली थी। वह कई बड़ी बैंक डकैती, कैश वैन लूट और सरकारी हथियारों को छीनने की वारदातों में शामिल था।

इस बड़ी कामयाबी की पुष्टि करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि यह अपराधी लंबे समय से फरार चल रहा था। ललन सिंह ने पूर्वांचल (उत्तर प्रदेश) और बिहार के कई जिलों में अपना खौफ पैदा कर रखा था। वह अपने भाइयों और गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता था। (Uttar Pradesh)


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड