Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चक्रवात दाना का कहर, ओडिशा में मची भीषण तबाही; भद्रक में रेड अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि ओडिशा में फिलहाल 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल रही हैं, जिनकी 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
Cyclone Dana:

Cyclone Dana 2024: चक्रवात ‘दाना’ ने ओडिशा में दस्तक दे दी है। चक्रवात दाना ने भद्रक जिले में तबाही मचा दी है। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण यहां कई पेड़ उखड़ गए है। इलाके में पेड़ उखड़ने से कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि ओडिशा में फिलहाल 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल रही हैं, जिनकी 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

IMD ने कहा कि गंभीर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ गया है। यह धामरा से लगभग 15 किलोमीटर उत्तर और हबलीखाती नेचर कैंप (भितरकनिका) से 30 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में उत्तरी तटीय ओडिशा पर केंद्रित है। अगले 1-2 घंटों तक भूस्खलन की प्रक्रिया जारी रहेगी।

चक्रवात दाना के प्रभावित नुकसान को देखते हुए 8322 चक्रवात आश्रय खोले गए

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को भुवनेश्वर में कहा कि चक्रवात दाना के कारण राहत केंद्रों में स्थानांतरित की गई 4,431 गर्भवती महिलाओं में से 1,600 ने बच्चों को जन्म दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में 4,421 गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में ट्रासंफर किया गया। राज्य ने कुल 5,84,888 लोगों को निकाला है। वहीं, शुक्रवार सुबह तक यह संख्या 600,000 से अधिक हो सकती है। प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित निकाले गए लोगों के रहने के लिए 8322 चक्रवात आश्रय का इंतजाम किया गया है।

ओडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तैयार

भद्रक के एडीएम शांतनु मोहंती ने कहा कि हमने पहले ही खतरे में पड़े लोगों को निकाल लिया है और वे शेल्टर होम्स में हैं। ये होम्स खास तौर से चक्रवात को ध्यान में रख कर बनाये गये हैं। बिजली और अन्य सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। अग्निशमन सेवा, ओडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भेजी गई हैं… भद्रक में भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। हमने लोगों को संदेश दिया है कि वे बाहर न निकलें। ओडिशा के भद्रक के धामरा में तेज हवाओं और बारिश के कारण पेड़ उखड़ गए हैं। सड़कें साफ की जा रही हैं।

भद्रक के धामरा के तटीय गांवों में सड़कें अवरुद्ध

ओडिशा में चक्रवाती तूफान (Cyclone Dana 2024) के कारण भद्रक के धामरा के तटीय गांवों में सड़कें अवरुद्ध हैं। स्थानीय लोगों को सड़कों पर गिरे पेड़ों को साफ करते देखा गया। सड़कें अवरुद्ध हैं और कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में आतंकी हमला, दो जवान शहीद; 2 मजदूरों ने भी गंवाई जान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही