श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

MP: जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट, 9 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीर

विस्फोट के कारण फैक्ट्री की एक बिल्डिंग धराशाई हो गई है। आपके जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार जबलपुर की इस ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को संचालित करती है।
Jabalpur Ordnance Factory Blast

Jabalpur Ordnance Factory Blast: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां खमरिया स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में आज यानी मंगलवार जबरदस्त धमाका हुआ है। इस धमाके में 9 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

फैक्ट्री क्षेत्र के एफ 6 सेक्सन में एरियल बम धमाका हुआ है। फैक्ट्री के कर्मचारियों का रेस्क्यू किया जा रहा है। आग को बुझाने का काम किया जा रहा है। फैक्ट्री प्रबंधन ने तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

विस्फोट के कारण फैक्ट्री की एक बिल्डिंग धराशाई हो गई है। आपके जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार जबलपुर की इस ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को संचालित करती है। फैक्ट्री में सेना के लिए हथियार और बम बनाने का काम किया जाता है।

हादसे में 9 लोग घायल

इस हादसे में 9 लोग जख्मी हो गए है, जिनेमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक कर्मचारी अभी लापता है, जोकि बिल्डिंग क्षतिग्रस्त होने से मलबे में दबा हुआ है। घटना (Jabalpur Ordnance Factory Blast) की जांच की जा रही है।

UP: बुलंदशहर में सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

कर्मचारियों के मुताबिक, जिस जगह पर विस्फोट हुआ है, वहां हाई सिक्योरिटी है। बाहरी किसी भी व्यक्ति के जाने पर रोक है। इस हादसे में कितना नुकसान हुआ है, अभी इसकी तस्वीर साफ नहीं है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shubman Gill ICC Player of Month
शुभमन गिल ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़ा
Metro In Dino Release Date
‘मेट्रो इन दिनों’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
MP Budget 2025-26
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया 4.21 करोड़ रुपये का राज्य बजट, जानें किसे क्या मिला
Nayab Saini
हरियाणा निकाय चुनाव: बीजेपी ने दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस को मिली करारी हार
CM Pushkar Singh Dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने होली मिलन समारोह में लिया भाग
Apurva Soni New Song Released
अपूर्वा सोनी ने अपने नए गीत 'जान लेगी महबूबा' से इंटरनेट पर मचाई धूम