श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से दिया इस्तीफा, बताई यह वजह

फोगाट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्होंने राजनीति में एंट्री लेने से पहले रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।
Vinesh Phogat resigns Indian Railways

Vinesh Phogat resigns Indian Railways: पहलवान विनेश फोगाट ने एक दिन पहले राहुल गांधी से मुलाकात की थी, जिसके बाद  उनके कांग्रेस ज्वॉइन करने के कयास लगाए जाने लगे थे। अब फोगाट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्होंने राजनीति में एंट्री लेने से पहले रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।

विनेश ने अपने एक्स पर एक पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि रेलवे की सेवा जीवन का सबसे यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। मैं रेलवे परिवार की हमेशा आभारी रहूंगी।

विनेश ने आगे लिखा कि जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से अलग करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को भेज दिया है। राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिए गए इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूंगी।

बता दें कि विनेश और बजरंग पूनिया आज आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में जुड़ जाएंगे। दोनों के हरियाणा चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इससे पहले विनेश फोगाट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने के लिए उनके आवास पहुंची हैं। बजरंग पूनिया भी यहां पहुंचने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- विनेश और पुनिया लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? राहुल गांधी से की मुलाकात


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला