Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पीएम मोदी ने गुजरात में ‘जल संचय जनभागीदारी पहल’ का किया  शुभारंभ, वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सूरत में 'जल संचय जन भागीदारी पहल' की शुरुआत की। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए।
PM Narendra Modi

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सूरत में ‘जल संचय जन भागीदारी पहल’ की शुरुआत की। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि यह बेहद अहम पहल है, जिसकी गुजरात की धरती से शुरुआत हो रही है। जल शक्ति मंत्रालय ने इस पहल की शुरुआत की है।

गुजरात के लोग संकट में भी कंधा से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं: पीएम मोदी

पीएम ने कहा, “इन दिनों देश के हर कोने में भारी बारिश हो रही है। देश का कोई हिस्सा ही शायद होगा, जिसने इस प्राकृतिक आपदा की वजह से संकट न झेला हो। इस बार गुजरात के लोगों ने भारी संकट का सामना किया है। हमारी सारी व्यवस्थाओं में भी इतनी क्षमता नहीं है कि इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में हमारी मदद कर सकें, लेकिन गुजरात के लोगों और अन्य देशवासियों में ये आदत है कि संकट की घड़ी में सभी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो जाते हैं।”

कार्यक्रम में जुड़ने से पीएम ने एक्स पर किया था पोस्ट

इससे पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “हमारी सरकार जल संरक्षण के जरिए जल सुरक्षा को नई ताकत देने के लिए तैयार है। इस दिशा में मुझे आज दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के सूरत में ‘जल संचय जन भागीदारी पहल’ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।”

बता दें कि गुजरात सरकार और जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से ‘जल संचय जन भागीदारी पहल’ शुरू की गई है। इस कार्यक्रम के तहत, लगभग 24,800 वर्षा जल संचयन संरचनाएं बनाई गई हैं, जो वर्षा जल संचयन को समृद्ध करेंगी और पूरे राज्य में दीर्घकालिक जल स्थिरता सुनिश्चित करेंगी।

24,800 वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण

गुजरात सरकार ने जल सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों, स्थानीय निकायों और अन्य हितधारकों को संगठित करने का प्रयत्न किया है। इस कार्यक्रम के दौरान पूरे राज्य में सामुदायिक भागीदारी के साथ लगभग 24,800 वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। ये पुनर्भरण संरचनाएं वर्षा जल संचयन को बढ़ाने और दीर्घकालिक जल स्थिरता सुनिश्चित करने में सहायक होंगी।

ये भी पढ़ें- Kolkata Doctor Case: CBI ने गैंगरेप से किया इनकार, संजय रॉय अकेला आरोपी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना