Haryana Eid Holiday News: हरियाणा में नायब सिंह सैनी की अगुआई वाली बीजेपी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ऐलान किया है कि हरियाणा में ईद की छुट्टी नहीं मिलेगी। इसके लिए सरकार ने बाकायदा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
सरकारी कर्मचारियों के लिए रेस्ट्रिकटेड छुट्टी
सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ईद के त्योहार पर रेस्ट्रिकटेड छुट्टी का ऐलान किया है। नोटिफिकेशन में लिखा गया है कि वीकएंड होने के चलते चलते शनिवार और रविवार को छुट्टी होगी और 31 मार्च यानि सोमवार को फाइनेंशियल ईयर का क्लोजिंग डे है इसलिए सरकार की तरफ से फैसला लिया जाता है कि ईद के मौके पर गजेटेड हॉलीडे के बजाए रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे रहेगा।
नोटिफिकेशन जारी करने वाले मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी
नोटिफिकेशन में गजेटेड हॉलीडे के बजाए रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे ईद की छुट्टी रद्द करने और इसे रेस्ट्रिक्टेड हॉलीडे में डालने का नोटिफिकेशन हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी किया है। नोटिफिकेशन में साफ किया गया है कि ईद की छुट्टी विकल्प के तौर पर ही मिलेगी।
सरकार का मकसद
सरकार चाहती है कि फिनेंशियल ईयर के आखिरी दिन भी सभी सरकारी कामकाज सुचारू तौर पर चले। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी ईद की छुट्टी जरूरी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए रद्द कर दिया है। 31 मार्च को रिजर्व बैंक में सभी सरकारी लेनदेन किए जाएंगे। 31 मार्च को सभी बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।
ईद का त्योहार
इस साल ईद का त्योहार 31 मार्च को पड़ने की संभावना है। ईद का त्योहार मुसलमान समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह त्योहार रमजान के महीने के अंत में मनाया जाता है। इसके बजाए उन्हें रेस्ट्रिकटेड छुट्टी दी जाएगी। यह फैसला सरकारी कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए लिया गया है।