Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Farmer Protest: हरियाणा के 7 जिलों की इंटरनेट सेवांए बंद, 15 जिलों में धारा 144 लागू…

harayana | haryana govt | internet services | shreshth bharat |

किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। सरकार के आदेश के अनुसार, बल्क एसएमएस और सभी डोंगल सेवाएं आदि पर प्रतिबंध करेगा। किसी भी तरह की अफवाह को रोकने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। सरकार में 15 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, किसान अभी भी बॉर्डर पर डटे हुए हैं और दिल्ली आना चाहते हैं। हाल ही में किसानों और सरकार की बातचीत हुई थी लेकिन बातचीत के बाद कोई भी नतीजा नहीं निकला।

हालात को देखते हुए सरकार ने हरियाणा के 11 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, कैथल, सोनीपत, झज्जर, रोहतक और पंचकूला में धारा 144 लगाई गई है। वहीं, पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

किसानों ने 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद को लेकर प्रोग्राम जारी किया। बयान में कहा गया है कि कॉर्पोरेट लूट को खत्म करने, खेती-किसानी बचाने, भारत बचाने के लिए 16 फरवरी 2024 को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक हाईवे बंद रहेगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज