Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सोनिया गांधी ने जयपूर से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया

Sonia Gandhi\ Rajya Sabha\Lok Sabha\Election2024\ Shreshth Bharat|

कांग्रेस ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सबसे पुरानी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को राजस्थान से, अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश से नामांकित किया है। महाराष्ट्र और बिहार से कांग्रेस ने चंद्रकांत हंडोरे, अखिलेश प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार की सुबह जयपुर पहुंची। सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। फिलहाल सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद हैं। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब सोनिया गांधी ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा हो। राज्यसभा सांसद के तौर पर ये उनका पहला कार्यकाल होगा। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद सोनिया गांधी राज्यसभा में प्रवेश करने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य हैं। इससे पहले इंद्रिरा गांधी अगस्त 1964 से फरवरी 1967 तक राज्यसभा की सदस्य थीं।

बुधवार की सुबह सोनिया गांधी जयपुर पहुंची तो उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा नजर आए। जयपुर में उन्हें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रीसीव किया।

मीडिया में पहले ऐसी खबरें आई थी कि सोनिया गांधी साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन नहीं भरेंगी। मतलब इस बार के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी नहीं लड़ेंगी। लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करने वाली सोनिया गांधी पांच बार लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। साल 1999 में सोनिया गांधी पहली बार लोकसभा पहुंची थी।

15 राज्यों से राज्यसभा के कुल 56 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। राज्यसभा कि इन सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होने हैं। वहीं, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। राजस्थान से तीन राज्यसभा की सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें से एक सीट पर कांग्रेस आसानी से जीत जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अप्रैल में छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद यह सीट खाली हो जाएगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार