श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस नारे के साथ उतरेगी आम आदमी

Aam Aadmi Party: हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। यहां पर भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है।
Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party: हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। यहां पर भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसका एलान चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और प्रदेश प्रभारी संदीप पाठक ने किया। आप बिना किसी गठबंधन के अकेले ही 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बता दें, हरियाणा में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर चंडीगढ़ में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और हरियाणा प्रभारी संदीप पाठक मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी अब एक नेशनल पार्टी- सीएम मान

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब एक नेशनल पार्टी बन चुकी है। 10 साल में ही उसे यह दर्जा मिला है और ऐसे में अब हरियाणा विधानसभा चुनाव पूरे दमखम से लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली में हमारी सरकार है और लोगो ने हमें कहा है कि आप हरियाणा क्यों नहीं आते, जबकि केजरीवाल हरियाणा से संबंध रखते हैं। इसलिए अब पूरी ताकत से हम हरियाणा में विधानसभा चुनाव लडेंगे।

कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 2 आतंकी

बदलेंगे हरियाणा का हाल, लाएंगे केजरीवाल

सीएम मान ने इस दौरान विधानसभा चुनाव के लिए नया नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि बदलेंगे हरियाणा का हाल, लाएंगे केजरीवाल…इस नारे के साथ आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

हरियाणा में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या- संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा में तो डबल इंजल की सरकार चल रही है। यह पीएम कहते रहते हैं, लेकिन यहां पर तीन इंजन अब तक आ गए हैं और बीच-बीच में ये इंजन बदलते रहे हैं। आज हरियाणा फिरौती का उद्योग बन गया है। हरियाणा के किसानों को आंदोलन में कुचला गया है, ये सभी ने देखा है। हरियाणा में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है।

अगस्त में मिलने वाली हैं इतने दिनों की छुट्टियां, अभी बनाएं घूमने का प्लान


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी