Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 2 आतंकी

Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में हुई थी।
Kupwara Encounter

Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में हुई थी।

बता दें कि इससे पहले डोडा के किश्तगढ़ इलाके में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हुए थे। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दरअसल, डोडा के उत्तर में जनरल क्षेत्र में विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जेकेपी द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। अभियान के दौरान करीब रात 9 बजे सेना को आतंकवादियों के छुपे होने का पता चला, जिसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 जुलाई को आतंकियों ने आतंकी हमला किया था, जिसमें पांच जवान शहीद हुए थे। आतंकियों ने शाम के समय सेना के वाहन पर हमला किया था। इस दौरान आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड भी फेंका था और अंधाधुंध फायरिंग की थी।

इस ऑपरेशन को दिया ‘लागोर’ नाम

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने डोडा मुठभेड़ को लेकर बताया कि सेना ने इसे ऑपरेशन लागोर नाम दिया है। विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस का संयुक्त अभियान भद्रवाह सेक्टर के गंडोह में शुरू किया गया है। आतंकियों की मौजूदगी का पता चल गया है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

6 सुरक्षाकर्मी पहले हुए थे घायल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 11 जून को चत्तरगल्ला में एक जॉइंट जांच चौकी पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में 6 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे, जबकि अगले दिन 12 जून को गंडोह क्षेत्र के कोटा टॉप पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। डबल अटैक के बाद सुरक्षाबलों ने अपना आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा