Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर AAP ने दी ‘केजरीवाल की 5 गारंटी’

Aam Aadmi Party 5 Guarantees in Haryana: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत आम आदमी पार्टी ने शनिवार यानी कि 20 जुलाई को हरियाणा के लिए "केजरीवाल की 5 गारंटी" लॉन्च की।
Aam Aadmi Party 5 Guarantees in Haryana

Aam Aadmi Party 5 Guarantees in Haryana: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत आम आदमी पार्टी ने शनिवार यानी कि 20 जुलाई को हरियाणा के लिए “केजरीवाल की 5 गारंटी” लॉन्च की। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पंजाब के सीएम भगवंत मान, संदीप पाठक और सुशील गुप्ता समेत पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

पहली गारंटी 24 घंटे बिजली मुफ़्त बिजली

आप की ओर से दी गई पहली गारंटी 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराना है, जो कि मुफ्त रहेगी। पार्टी ने कहा कि दिल्ली और पंजाब की तरह, सभी पुराने घरेलू लंबित बिल माफ किए जाएंगे। बिजली कटौती बंद की जाएगी और दिल्ली और पंजाब की तरह 24 घंटे बिजली की व्यवस्था की जाएगी।

सानिया से शादी की अफवाहों पर बोले मोहम्मद शमी, मीम्स बनाना आसान…

दूसरी गारंटी अच्छी और मुफ्त स्वास्थ्य सेवा

आप की दूसरी गारंटी यह है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है, तो सभी के लिए अच्छी और मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेगी। दिल्ली और पंजाब की तरह, हर गांव और शहरों के हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाएंगे। सभी सरकारी अस्पतालों की मरम्मत की जाएगी और नए सरकारी अस्पताल बनाए जाएंगे। हरियाणा के हर निवासी को मुफ्त इलाज मिलेगा, चाहे बीमारी छोटी हो या बड़ी। सभी टेस्ट, दवाइयां, सर्जरी और इलाज मुफ्त होंगे। इससे लोगों का काफी पैसा बचेगा और महंगाई से काफी राहत मिलेगी।

Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है, जानिए इसका महत्व

तीसरी गारंटी बेहतरीन और मुफ्त शिक्षा

तीसरी गारंटी यह है कि शिक्षा क्षेत्र के तहत अच्छी, बेहतरीन और मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। दिल्ली और पंजाब की तरह, शिक्षा माफिया को खत्म किया जाएगा। सरकारी स्कूलों को इतना अच्छा बनाया जाएगा कि लोग अपने बच्चों को निजी स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाना चाहेंगे। निजी स्कूलों की गुंडागर्दी भी रोकी जाएगी और निजी स्कूलों द्वारा की जाने वाली अनुचित फीस बढ़ोतरी पर लगाम लगाई जाएगी।

चौथी गारंटी सभी माताओं और बहनों को हर महीने 1000 रुपये

चौथी गारंटी में आप ने वादा किया है कि राज्य की सभी माताओं और बहनों को हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे।

पांचवी गारंटी बेरोजगार युवा के लिए रोजगार की व्यवस्था

पांचवीं गारंटी में हर युवा को रोजगार देने का वादा करते हुए आप ने कहा कि हर बेरोजगार युवा के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। पंजाब में मात्र दो वर्षों में 45,000 सरकारी नौकरियां और तीन लाख से अधिक लोगों के लिए निजी रोजगार की व्यवस्था की गई है। दिल्ली में 2.5 लाख सरकारी नौकरियां और 12 लाख से अधिक लोगों के लिए निजी रोजगार की व्यवस्था की गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर