Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली में रफ्तार का कहर, कार से टक्कर मारने के बाद शख्स को 10 मीटर तक घसीटा; मौत

सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी और उसे करीब 10 मीटर तक घसीटा। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस दर्दनाक हादसे के आरोपी की...
Faridabad

Delhi Car Accident: दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। एक कार ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी और उसे करीब 10 मीटर तक घसीटा। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस दर्दनाक हादसे के आरोपी की पहचान 28 वर्षीय शिवम दुबे के रूप में की है। वह मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे ट्रैक किया।

दोस्त से उधार मांगी थी कार (Delhi Car Accident)

जानकारी के अनुसार, दुबे ने घटना वाले दिन एक दोस्त से कार उधार ली थी और कनॉट प्लेस में किसी से मिलने आया था।दोपहर लगभग 3:25 बजे, शिवम दुबे अपनी कार से कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में बाराखंभा रेडियल रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान, लेखराज नामक एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। दुबे ने अपनी कार की गति कम नहीं की और लेखराज को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें- Hathras Road Accident: मरने वालों की संख्या 17 हुई, मृतकों के परिवार को मिलेंगे 2 लाख

10 मीटर तक शख्स को घसीटा

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लेखराज कार के पहियों के नीचे फंस गया और दुबे ने कार को घसीटते हुए लगभग 10 मीटर तक चलाया। इस दौरान लेखराज लगातार कार के पहियों के नीचे घिसटता रहा। इस पूरी घटना के बाद भी दुबे ने कार रोकने की बजाय, लेखराज को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- Kolkata Rape Case: ‘आरोपी को बेल दे दूं?’, सुनवाई में देरी से पहुंचे CBI

घटना के बाद, शिवम दुबे ने जिस कार को अपने दोस्त से उधार लिया था, उसे वापस कर दिया। हालांकि, पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर कार के नंबर का पता लगा लिया और इस तरह दुबे की पहचान की।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग