श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

गंगोत्री धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलटी, हादसे में 8 घायल


Gangotri Dham : उत्तरकाशी में बुधवार को एक ट्रैवलर पलटने से 8 यात्री घायल हो गए। ट्रैवलर यात्रियों को लेकर गंगोत्री धाम जा रही थी कि तभी सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस अधिकारियों को मिली तो मौके पर पहुंच कर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाडी पहुंचाया गया।

हादसे में 8 यात्री घायल

अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालु ट्रैवलर से आज गंगोत्री धाम जा रहे थे। इसी दौरान सोनगाड़ के पास गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया और गाड़ी पलट गई। हादसे में 8 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। इसके बाद यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी पहुंचाया। वाहन में चालक सहित 18 लोग सवार थे। 8 यात्री घायल हो गए। भटवाड़ी प्रशासन और पुलिस की टीम रेस्क्यू कार्य में लगी है।

तीर्थयात्रियों का विवरण

विशाल परादिया (16), वैष्णवी परादिया (20), ध्रूति परादिया (13), विशाल कुमार व्यास (39), नेहा बेन व्यास (37), नमय कुमार व्यास (10), उषा बेन रावल (62), गीता बेन व्यास (59), अनिल बेन आचार्य (52), मनोज कुमार आचार्य (57), अनिल व्यास (64), दक्ष व्यास (55), मीता जोशी (59), दीपक कुमार जोशी (58), अवनी जोशी (54), वशिष्टा जोशी (23), कमलेश देव (64), अरुणा बेन देव (61)


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Yogi Gift On Holi
होली पर CM योगी का बड़ा तोहफा, 1.86 करोड़ परिवारों को वितरित की गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी
Illegal Bangladeshis
दिल्ली पुलिस ने 24 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार, अवैध रूप से घुसने का आरोप
Abdul Rashid Sheikh
Delhi HC ने सांसद अब्दुल रशीद शेख की याचिका पर NIA को जारी किया नोटिस 
MP Budget 2025
MP Budget 2025: मोहन सरकार आज पेश करेगी 4 लाख करोड़ से अधिक का बजट
Allahabad High Court On Shahi Jama Masjid (1)
मुस्लिम पक्ष को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, शाही जामा मस्जिद में होगी रंगाई पुताई
SRH Launched New Jersey
सनराइजर्स हैदराबाद ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, जानें किससे होगा पहला मैच