श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मेट्रो और एक्सप्रेस लाइन के बाद अब नमो भारत से पहुंचेंगे एयरपोर्ट, जानें पूरा प्लान

Namo Bharat Train run soon noida international airport to terminal

Namo Bharat Train: यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब जल्द ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होकर नमो भारत ट्रेन सीधे रूट पर टर्मिनल तक पहुंचेगी। इसके लिए यमुना प्राधिकरण ने जमीन के नीचे से ट्रैक के जाने का प्रस्ताव बनाया है, जिसे शासन को भेज दिया गया है और मंजूरी मिलते ही इसपर काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

इतना लंबा ट्रैक बिछाने की योजना

जानकारी के मुताबिक, इस कार्य को पूरा करने के लिए करीब 600 करोड़ रुपये की लागत लगेगी। नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टर्मिनल तक जाने के लिए गाजियाबाद आरआरटीएस से एयरपोर्ट तक 72.2 किलोमीटर तक लंबा ट्रैक बिछाए जाने की योजना बनाई गई है। खास बात ये है कि इस पूरे ट्रैक को दो स्टेज में बनाया जाएगा।

दिसंबर तक शुरू होगी योजना

पहले स्टेज में गाजियाबाद आरआरटीएस से इकोटेक-6 कासना तक बनाने के लिए खाका तैयार किया गया है, जिसमें 18 मेट्रो स्टेशनों को भी बनाया जाएगा। जबकि दूसरा स्टेज इकोटेक-6 से एयरपोर्ट तक बनाया जाएगा और इसमें 4 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इस योजना को दिसंबर तक शुरू करने की तैयारी की जा रही है। बता दें, इस योजना के पूरा होने के बाद लोगों को यात्रा करने में काफी आसानी होगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना