Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Delhi: ITO बिल्डिंग में अचानक लगी आग, चपेट में आया शख्स, हुई मौत

Delhi fire in income tax office building one person died read

Delhi: दिल्ली के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के दफ्तर में अचानक आग लग गई। आग लगते लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। मगर आग की चपेट में आने से एक शख्स की मौत होने की खबर सामने आई है।

बिल्डिंग के तीसरी मंजिल पर लगी आग

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दमकल विभाग और पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। आईटीओ स्थित सीआर बिल्डिंग में तीसरी मंजिल पर आग लगने के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बचाव कार्य शुरू किया गया और 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

घटना में हुई एक शख्स की मौत

हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि आग कैसे लगी। वहीं, बचाव कार्य के दौरान 46 वर्षीय एक शख्स बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।बता दें कि शख्स की पहचान ऑफिस सुप्रीटेंडेंट के तौर पर की गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग