श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कौन थी मॉडल दिव्या पाहुजा, गैंगस्टर संदीप गाडोली की तरह होटल में गई प्रेमिका की जान

5

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक होटल में 27 वर्षीय एक मॉडल की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान दिव्या पाहुजा के रूप में हुई है। पाहुजा की हत्या होटल सिटी प्वाइंट में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्या की हत्या होटल मालिक अभिजीत सिंह और उसके सहयोगियों हेमराज और ओम प्रकाश ने की है। हेमराज और ओम प्रकाश दोनों अभिजीत के होटल में काम करते थे। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

पाहुजा एक मॉडल और गुरुग्राम के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप गाडोली की प्रेमिका थी, जिसे 2016 में मुंबई के एक होटल में मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया था।  गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली दिव्या पाहुजा गडोली के साथ होटल के कमरे में थीं, जब उनकी हत्या हुई। पुलिस ने कहा था कि 27 वर्षीय मॉडल को मुंबई के होटल में गडोली को फंसाने के लिए हनी ट्रैप के रूप में इस्तेमाल किया गया था, जहां बाद में वह पुलिस के साथ फर्जी मुठभेड़ में मारा गया था।  

पाहुजा, उनकी मां और पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्होंने कथित तौर पर गैंगस्टर की हत्या की थी। वह 7 साल तक जेल में थीं और पिछले साल जून में बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। मंगलवार रात कथित तौर पर पांच लोग दिव्या पाहुजा को गुरुग्राम के होटल में ले गए और उनके सिर में गोली मार दी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज