Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

”हाउस ऑफ कॉमंस’’ के स्पीकर एंथनी रोटा ने दिया इस्तीफा

CANADA

आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोपों को लेकर  भारत और कनाडा के बीच विवाद चरम पर है। इसी विवाद के बीच कनाडा की संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ के स्पीकर ने इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में कनाडा दौरे पर गए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की जब कनाडा की संसद को संबोधन करते हुए संसद में अपना भाषण दे रहे थे, उसी दौरान कनाडा के स्पीकर एंथनी रोटा ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी की ओर से लड़ने वाले एक व्यक्ति को खास अंदाज में उसका स्वागत और सम्मान कराया। मगर बाद में यही मामला विवादित हो गया। इन्हीं आरोपों के चलते कनाडाई सांसदों के हंगामे के बीच एंथनी रोटा ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अभी पिछले दिनों कनाडा के सदन को संबोधित किया था। जेलेंस्की के भाषण के दौरान स्पीकर एंथनी रोटा ने 98 वर्षीय यारोस्लाव हुंका की ओर सबका ध्यान आकृष्ट कराया। इसके बाद सभी कनाडाई सांसदों ने उनका स्वागत किया। रोटा ने कहा कि हुंका ऐसे युद्ध नायक हैं, जिन्होंने प्रथम यूक्रेनी डिवीजन की ओर से लड़ाई लड़ी थी। इसके बाद सम्मान में तालियां भी बजाई गई। मगर बाद में यह पता चला कि इस डिवीजन ने नाजियों के कमान में लड़ाई लड़ी थी। इसके बाद कनाडा के सांसदों ने रोटा का विरोध करना शुरू कर दिया। उनके इस कृत्य को लेकर वह सभी इस्तीफे की मांग करने लगे। आखिरकार अब रोटा ने हाउस ऑफ कॉमंस के पार्टी नेताओं से मिलने के बाद मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सभी मुख्य विपक्षी दलों ने रोटा के इस्तीफे की मांग की थी। (एपी)

विवाद के बाद स्पीकर रोटा ने अपनी इस गलती के लिए माफी मांग ली थी। उन्होंने कहा था कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि वो नाजी सैनिक है। मुझे अपने फैसले पर पछतावा हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं कनाडा के यहूदी समुदाय के लोगों से माफी मांगता हूं।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

ABVP Nationwide Protest
JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षाएं रद्द कर दोबारा कराने की मांग
Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही