Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कनाडा को एस जयशंकर का करारा जवाब

s jai

कनाडा और भारत के बीच शुरू हुए विवाद से दोनों देशों की बीच तकरार बढ़ती ही जा रही है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर लगाए गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के संगीन आरोप के बाद दोनों देशों के बीच विवाद चरम पर हैं।

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में आयोजित काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस के एक प्रोग्राम में विदेश मंत्री जयशंकर से जब पूछा गया, ” ऐसी रिपोर्टें आई हैं कि निज्जर हत्याकांड के बारे में फाइव आइज ग्रुप के बीच खुफिया जानकारी साझा की गई। इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?”इस सवाल का जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा कि वह फाइव आइज का हिस्सा  नहीं हैं। इसलिए वह इस सवाल का जवाब नहीं दे सकते। उन्होंने कहा, ” मैं फाइव आइज का हिस्सा नहीं हूं. ना ही मैं एफबीआई का हिस्सा हूं। इसलिए मुझे लगता  है कि आप गलत व्यक्ति से पूछ रहे हैं।”

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की संसद में निज्जर की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा था कि कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां कनाडा के नागरिक हरदीप निज्जर की हत्या और भारत सरकार के संभावित कनेक्शन के विश्वसनीय आरोपों की सक्रिय तौर पर जांच कर कर रही हैं। भारत सरकार ने ट्रूडो के आरोप को खारिज करते हुए कहा था कि कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत की संलिप्तता के आरोप बेतुके है।  इन आरोपों का मकसद खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की कोशिश है।

इसी से जुड़े सवालों को जवाब देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अगर कनाडा खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में किसी भी प्रकार की विशिष्ट या प्रासंगिक जानकारी साझा करता है तो भारत उस पर गौर करने के लिए तैयार है। भारत-कनाडा विवाद पर प्रतिक्रिया देते जयशंकर ने कहा, “हमने कनाडाई लोगों से कहा है कि यह भारत सरकार की नीति नहीं है। यदि आपके पास कुछ विशिष्ट और कुछ प्रासंगिक जानकारी है, तो हमसे साझा करें। हम इस पर गौर करने के लिए तैयार हैं। बिना जानकारी और कॉन्टेक्सट यह संभव नहीं है।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

ABVP Nationwide Protest
JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षाएं रद्द कर दोबारा कराने की मांग
Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही