श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पर PM पहुंचे भोपाल

mp

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जंबूरी मैदान में 10 लाख कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। पीएम के भोपाल में स्वागत को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। रैली में PM के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा भी मौजूद हैं। इस महाकुंभ में लाखों लोग पीएम मोदी को सुनने पहुंचे हैं। इस अवसर पर महाकुंभ में ‘’नारी शक्ति वंदन अधिनियम’’ को लेकर भोपाल में पीएम मोदी का भव्य अभिनंदन करते हुए महिला प्रतिनिधियों ने माला पहनाकर धन्यवाद कहा। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने ‘अबकी बार 150 पार’ का नारा दिया है। विशाल जनसभा से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोपाल में मोदी की विशाल आकृतियां लगाई गई हैं। विभिन्न जगहों पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरों वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भेल क्षेत्र में स्थित जंबूरी मैदान पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी के हो रहे कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने पीएम के कार्यक्रम के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के बाद बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए भोपाल और मध्य प्रदेश तैयार है। मुख्यमंत्री शिवराज की ओर से कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास कैलाश सारंग, सांसद वीडी शर्मा, जनप्रतिनिधि और भोपाल के कमिश्‍नर डॉ. पवन शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। पीएम मोदी के भोपाल पहुंचने को लेकर प्रशासन की तरफ से नया रूट चार्ट भी तैयार किया गया है। इसके अलावा मौसम को देखते हुए बारिश होने की स्थिति में पार्किंग के लिए अलग व्यवस्था की गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज