Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली के विधायकों के वेतन भत्ते 136 फीसदी तक बढ़े !

एके

दिल्ली विधायकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, दिल्ली के विधायकों की सैलरी बढ़ गई है. दिल्ली के विधायकों की सैलरी 54 हजार अब से बढ़कर 90 हजार हो गई है.
ये तो हो गई विधायकों की बात वहीं मुख्यमंत्री, मंत्रियों, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष को अब 72 हजार की जगह 1 लाख 70 हजार रुपए मिलेंगे.
दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने पिछले साल जुलाई को विधायकों की सैलरी और भत्ते बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था जिसे केंद्र सरकार ने पास कर दिया है.
केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली सरकार के कानून मंत्रालय ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

देखा जाय तो विधायकों की सैलरी में 67 फीसदी और मंत्री, मुख्यमंत्री, स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष की सैलरी 136 फीसदी बढ़ गई है.
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अब तक अपने विधायकों को सबसे ज्यादा सैलरी देने वाला राज्य तेलंगाना है. तेलांगना के विधायकों को 2.5 लाख सैलरी और भत्ते मिलते हैं. वहीं महाराष्ट्र के विधायकों को हर महीने 2.32 लाख सैलरी और भत्ते मिलते हैं. तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है जहां के विधायकों की सैलरी और भत्ते 1.87 लाख हैं. इससे पहले दिल्ली के विधायकों की सैलरी 2011 में बढ़ी थी यानी दिल्ली के विधायकों की सैलरी पूरे 12 साल के बाद बढ़ी है

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही