Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कालसर्प दोष कुंडली में कब होता है

kalsarp-1547093862

आज आपको बताएंगे एक कुंडली के एक ऐसे दोष के बारे में जिसके बारे में सुनकर हर कोई डर, सहम जाता है.
कुंडली में कई तरह के योग होते है. कालसर्प भी एक ऐसा ही योग है हालांकि ये एक योग से ज्यादा दोष ज्यादा माना जाता है. कहा जाता है कि जिन जातक की कुंडली में कालसर्प दोष होता है उनकी जिंदगी में संघर्ष अन्य लोगों की तुलना में अधिक होता है.
आप जानते ही है कि किसी भी कुंडली में 12 घर होते है हर घर में अलग अलग तरह की 12 राशियां होती है. कुंडली में राहु और केतु नामक दो ग्रह भी होते है ये दोनों ग्रह एक दूसरे से 180 डिग्री पर होते है यानी एक दुसरे के बिल्कुल आमने सामने. अगर राहु दूसरे घर में है तो केतु उसके ठीक सामने आठवें घर में ही होगा और अगर राहु तीसरे घर में हो तो केतु कुंडली के धर्म भाव यानी नौवें घर में ही होगा.
कालसर्प के निर्माण के लिए राहु और केतु को ही पूरी तरह से जिम्मेदार माना जाता है.
यदि राहु और केतु के बीच में सारे ग्रह आ जाए तो कालसर्प दोष का निर्माण होता है लेकिन अगर कालसर्प योग बन रहा है लेकिन जातक कि कुंडली में एक भी ग्रह उच्च का हो या फिर अपनी राशि वाले घर में हो तो कालसर्प दोष भंग माना जाता है.

देखा गया है कि ऐसे जातकों का जीवन बहुत ही संघर्षमय होता है. कालसर्प योग भी राहु केतु के अलग अलग घर में होने के साथ अलग अलग फल देता है लेकिन इस दोष में अधिकतर इसके फल नकारात्मक ही होते हैं. बात करें कालसर्प दोष से बचने या इसके नकारात्मक प्रभाव को कम करने के उपाय तो शिव जी पूजा विशेषरूप से शिवलिंग की पूजा इसके लिए विशेष फलदायी होती है.
उज्जैन के शिव मंदिर में इसकी शांति होती है जिसकी मान्यता भी बहुत है. कालसर्प की पूजा के लिए नाग पंचमी का दिन भी बहुत खास माना जाता है.
कालसर्प के निवारण के लिए चांदी के नाग नागिन के जोड़ों को पूजा करके शिवलिंग पर अर्पित किया जाता है. कुछ ज्योतिष कालसर्प दोष को मानते भी नहीं हैं, प्राचीन काल की ज्योतिष किताबों में भी इसका वर्णन नहीं मिलता है. देश विदेश में उन लोगों ने भी बहुत नाम कमाया है जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष था.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना