Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

क्या सुनीता केजरीवाल बनेंगी CM या जेल से सरकार चलाएंगे अरविंद केजरीवाल ?

SUNITA KEJRIWAL | AAP | ARVIND KEJRIWAL | SHRESHTH BHARAT

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने के बाद आज दोपहर को मुख्यमंत्री के आवास पर हलचल तेज हो गई है। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपने आवास पर आप विधायकों के साथ बैठक की। कुछ राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अगर अरविंद केजरीवाल इस्तीफा देते हैं तो सुनीता केजरीवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री बन सकती हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक दिल्ली के किसी भी विधायक या दिल्ली सरकार में मंत्री ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सुनीता केजरीवाल अपना किला मजबूत करने में जुटी हैं।

बता दें कि आप के सभी विधायकों ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी से उनके आवास पर पहुंच कर मुलाकात की। सीएम आवास पहुंचने वालों में मंत्रियों आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, इमरान हुसैन, राज कुमार आनंद और कैलाश गहलोत के साथ-साथ आप के कई विधायक प्रमीला टोकस, राजकुमारी ढिल्लों, भावना गौड़ और संजीव झा ने मुलाकात की।

पार्टी से जुड़े सूत्रों से पता चला है कि पार्टी के लगभग 55 विधायकों ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की थी। दिल्ली में आप के कुल 62 विधायक हैं। इनमें से कुछ विधायक जेल में भी हैं। बाकी के 4 विधायक दिल्ली से बाहर हैं। सुनीता केजरीवाल से मिल कर सभी विधायकों ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री अरविंद हैं और रहेंगे। विधायकों ने कहा कि सीएम जेल से ही सरकार चलाएं। विधायकों ने यह संदेश केजरीवाल के लिए दिया है।

आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं के आरोप में सीएम केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद सवाल उठने लगा था कि सीएम केजरीवाल जेल से सरकार कैसे चलाएंगे। हालांकि, आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने दावा किया है कि केजरीवाल ही सरकार का नेतृत्व करेंगे, चाहे उन्हें कितने भी समय तक जेल में रहना पड़े।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग