Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

उध्दव की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं भाजपा के ये सांसद, जानिए वजह

unmesh patil | ubt | bjp | uddhav thackery | shreshth bharat

भाजपा के पूर्व सांसद उन्मेश पाटिल को जलगांव लोकसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया। इस कारण वह भाजपा से नाराज चल रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि वह उध्दव ठाकरे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्मेश मातोश्री पहुंच गए हैं। जहां वह उध्दव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। इससे पहले वह संजय राउत से मुलाकात कर चुके हैं। अगर उन्मेश भाजपा को छोड़कर यूबीटी में शामिल हो जाते हैं तो पार्टी को भाजपा के खिलाफ एक मजबूत प्रत्याशी मिल सकता है, जोकि भाजपा के लिए एक बड़ा झटका होगा।

जब उन्मेश से यूबीटी में शामिल होने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ‘मेरा फैसला आपकों जल्द ही पता चल जाएगा।‘ बता दें कि भाजपा महाराष्ट्र में 33 सांसदों को टिकट दे चुकी है। कहा जा रहा है कि बीजेपी ने आंतरिक विरोध की वजह से इस बार उन्मेश पाटिल का टिकट काट दिया गया है, क्योंकि सीट बंटवारे के दौरान जलगांव की सीट यूबीटी सेना को दी गई है। इसके बाद यूबीटी ने जलगांव से स्मिता वाघ को टिकट दिया है।

बता दें कि उन्मेश पटेल को 2019 के लोकसभा चुनाव में सात लाख से अधिक वोट मिले थे।

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में वोट डाले जाएंगे। इस बार एनडीए में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल हैं। हालांकि, अभी तक सीटों को लेकर बंटवारा नहीं हो पाया है। एनडीए ने अब तक 48 में से 33 सीटों पर ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग