श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Rekha Gupta Husband: कौन हैं रेखा गुप्ता के हसबैंड, जानें क्या करते हैं बेटा-बेटी

Rekha Gupta Husband: दिल्ली को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है, और वह हैं रेखा गुप्ता। भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया है।

Rekha Gupta Husband: दिल्ली को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है, और वह हैं रेखा गुप्ता। भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज शपथ लेंगी। वहीं नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले परवेश वर्मा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। तो चलिए बताते हैं रेखा गुप्ता ने परिवार में कौन-कौन है और उनके पति क्या करते हैं।

परिवार और शिक्षा

रेखा गुप्ता का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पति मनीष गुप्ता पेशे से स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी हैं। उन्होंने राजनीति में हमेशा पत्नी का सहयोग किया है। रेखा गुप्ता के दो बच्चे हैं, बड़ी बेटी हर्षिता और छोटे बेटे निकुंज। बेटी पिता की तरह व्यवसाय में अग्रसर है, जबकि बेटा निकुंज गुप्ता अभी पढ़ाई कर रहा है।

राजनीतिक करियर

रेखा गुप्ता ने छात्र जीवन से राजनीति में कदम रखा था। वह पहली बार विधायक बनते ही दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हैं। उनके राजनीतिक करियर में यह एक बड़ी उपलब्धि है।

कौन हैं रेखा गुप्ता ? 

रेखा गुप्ता एलएलबी पास हैं। गुप्ता का जन्म 1974 में जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव में हुआ था। जब वह दो साल की थीं, तब उनके पिता की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर नौकरी लग गई थी। इसके बाद वह दिल्ली चले गए और 1976 में पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। रेखा गुप्ता की पूरी स्कूली शिक्षा दिल्ली में हुई। इस दौरान वह एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) से जुड़ीं और राजनीति में सक्रिय हो गईं।

ABVP से राजनीति में रखा कदम

रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव और प्रिंसिपल भी रह चुकी हैं। हालांकि, अब उनके परिवार के सदस्य जुलाना की अनाज मंडी में कमीशन एजेंट के तौर पर काम करते हैं। रेखा गुप्ता ने बताया कि वह अब भी समय-समय पर जुलाना आती रहती हैं। कभी-कभी वह गांव भी जाती हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी