Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कांग्रेस के लिए अन्य राज्यों में प्रचार करेंगे हरीश रावत, दिल्ली से होगी शुरुआत

Harish Rawat: लोकसभा चुनाव 2024 अपने चरम पर हैं। उत्तराखंड में बीते 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड कांग्रेस के नेता अन्य प्रदेशों में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं
Harish Rawat | congress | loksabha election 2024 | shreshth bharat

Harish Rawat: लोकसभा चुनाव 2024 अपने चरम पर हैं। उत्तराखंड में बीते 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड कांग्रेस के नेता अन्य प्रदेशों में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी अन्य राज्यों में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे।

हरीश रावत ने बेटे को हरिद्वार से लड़ाया चुनाव

बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में हरीश रावत ने खुद चुनाव न लड़कर अपने बेटे वीरेंद्र रावत को हरिद्वार से चुनाव लड़ाया। उन्होंने बेटे वीरेंद्र रावत के समर्थन में जोरों शोरों से प्रचार प्रसार भी किया। वहीं, अब हरीश रावत अन्य राज्यों में जाकर भी कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रसार करेंगे।

दिल्ली-हरियाणा में करेंगे कांग्रेस के लिए प्रचार

पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि उनकी भले ही शारीरिक स्थिति ठीक नहीं है, लेकिन अन्य राज्यों में भी वे चुनाव प्रचार करेंगे। पूर्व सीएम 16-17 मई को दिल्ली में प्रचार करेंगे। इसके बाद हरियाणा में भी पार्टी प्रत्याशी के लिए जनता से वोट मांगेंगे।

हरिद्वार सीट पर कांग्रेस को आखिरी बार 2009 में मिली थी जीत

बता दें कि हरिद्वार से बीजेपी ने इस बार मौजूदा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का टिकट काटकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर लगातार दो बार से बीजेपी जीत रही है। कांग्रेस को आखिरी बार 2009 में जीत हरीश रावत ने ही दिलाई थी। इस बार बीजेपी की नजर इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने पर टिकी हुई है।

कांग्रेस ने किस सीट से किसे दिया टिकट?

बता दें कि उत्तराखंड में कुल पांच लोकसभा सीटें हैं, जिनके नाम नैनीताल-उधमसिंह नगर, हरिद्वार, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल है। बीजेपी ने पिछले दोनों चुनावों में क्लीन स्वीप किया था। इस बार कांग्रेस ने टिहरी गढ़वाल से जोत सिंह गुनसोला, पौड़ी गढ़वाल से गणेश गोदियाल, हरिद्वार से वीरेंद्र रावत, नैनीताल से प्रकाश जोशी और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा को उम्मीदवार बनाया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार