Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Fake Video Case: BJP ज्वॉइन करते ही केस से रिहा हुए मनीष कश्यप

यूट्यूबर मनीष कश्यप को फेक वीडियो बनाने वाले केस में बरी कर दिया गया है। इस केस की सुनवाई पटना की सिविल कोर्ट में की जा रही थी
MANISH KASHYAP | JOIN BJP | fake video case | MANOJ TIWARI | SHRESHTH BHARAT

YouTuber Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप को फेक वीडियो बनाने वाले केस में बरी कर दिया गया है। इस केस की सुनवाई पटना की सिविल कोर्ट में की जा रही थी। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में मनीष कश्यप के अलावा और दो लोगों को केस से बरी कर दिया। बता दें, फर्जी वीडियो बनाने को लेकर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध यूनिट ने मामला दर्ज किया था।

क्या था मामला?

मनीष कश्यप ने तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ मारपीट का एक वीडियो अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। लेकिन बाद में आरोप लगा कि ये वीडियो फेक है। इस वीडियो के बाद यूट्यूबर विवाद में फंस गए। उनकी कई लोगों ने आलोचना की। इसी बीच उन्हें तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तमिलनाडु पुलिस ने उन पर फर्जी वीडियो को लेकर केस दर्ज किया।

हाल ही में बीजेपी में हुए शामिल

मनीष कश्यप ने हाल ही में अपनी मां के साथ बीजेपी ज्वॉइन की है। उन्हें बीजेपी की सदस्यता मनोज तिवारी ने दिलाई थी। इससे पहले मनीष कश्यप ने एलान किया था कि वो पश्चिमी चंपारण सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने इसके लिए प्रचार भी शुरू कर दिया था। वह निर्दलीय चुनाव में उतरना चाहते थे, लेकिन अब वह भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

नौ महीने तक जेल में रहे मनीष कश्यप

EXPORT ORIENTED UNIT टीम ने केस अपने कब्जे में लेकर मनीष कश्यप से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया था। तमिलनाडु पुलिस की टीम पटना पहुंची और 30 मार्च 2023 को ट्रांजिट रिमांड पर तमिलनाडु पुलिस मनीष को अपने साथ ले गई। उसके बाद करीब नौ महीने तक मनीष कश्यप जेल में रहे थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार