Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आम आदमी पार्टी को खाली करना होगा दफ्तर, जानिए वजह

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को अपना ऑफिस खाली करना होगा। पहले ये ऑफिस 15 जून तक खाली करना था। लेकिन आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में गई, जहां उन्हें कुछ ओर दिनों की राहत मिली है।
Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब नई मुसीबत हैं दफ्तर को लेकर। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को अपना ऑफिस खाली करना होगा। पहले ये ऑफिस 15 जून तक खाली करना था। लेकिन आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में गई, जहां उन्हें कुछ ओर दिनों की राहत मिली है। सुप्रीम के आदेश के मुताबिक, अब आम आदमी पार्टी को 10 अगस्त 2024 तक का वक्त दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि 10 अगस्त तक ऑफिस खाली कर दें, इसके बाद ये समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। दरअसल AAP के कार्यालय की ज़मीन दिल्ली न्यायपालिका को आवंटित है और ये जगह उसी के उपयोग में आएगी।

आपको बता दें, 4 मई को कोर्ट ने आम आदमी पार्टी को 15 जून तक दफ्तर खाली करने का आदेश दिया था। लेकिन इसके बाद आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट में गई। इसके बाद कोर्ट ने अब 10 अगस्त 2024 को दफ्तर को खाली करने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने कहा कि आम आदमी पार्टी को ये आखिरी मौका दिया जारहा है और यह शपथ पत्र दिया जाए कि संपत्ति को 10 अगस्त तक हैंडओवर कर दिया जाएगा।

इस मामले में जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की अवकाशकालीन बेंच इस मामले की सुनवाई कर रहे थे। आम आदमी पार्टी की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी कोर्ट में पेश हुए थे।

यह भी पढ़े- कल ली थी शपथ, आज इस्तीफा देना चाहते हैं सुरेश गोपी! जानिए वजह

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा