श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

धधक रही है आग,‌निकल रही है गैस, आसपास के लोग परेशान

Ghazipur landfill fire | FIRE | LATEST NEWS | DELHI | SHRESHTH BHARAT

Ghazipur landfill fire: गाज़ीपुर लैंडफिल में अभी भी धधक रही है आग। कूड़े के पहाड़ से निकलने वाला धुआं आसपास के लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। गाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने से आसपास की कॉलोनी में रहने वाले लोगों की सांसों पर बनाई है। खासकर मुल्ला कॉलोनी में रहने वाले हजारों लोगों की जिंदगी दांव पर है। हवा लैंडफिल साइट की तरफ चल रही है। जिसकी वजह से सारा धुआं कॉलोनी की तरफ जा रहा है। इस वजह से कॉलोनी में रहने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

राजधानी दिल्ली के गाजीपुर में एक लैंडफिल है। लैंडफिल वह जगह होती है जहां पर कचरे को एकत्रित किया जाता है। पूर्वी दिल्ली के इस लैंडफिल में रविवार को भीषण आग लग गई। आग करीब शाम के 5:22 मिनट पर लगी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची गई है और समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया है।

कुछ लोगों का दावा है कि लैंडफिल पर पड़े कूड़े से गैस निकलती रहती है। इस वजह से यहां तेजी से आग फैल गई।‌ लैंडफिल साइट के ज्यादा बड़े हिस्से तक आग ना फैले इसके लिए मशीनों की मदद से लैंडफिल साइट पर गहरी खुदाई की जा रही थी। जिससे आग लगे हिस्से को लैंडफिल साइट के बाकी हिस्सों को अलग कर दिया जाए। इसके अलावा मशीनों की मदद से तेजी से कूड़ा फेंक कर भी आग को बुझाने की कोशिश की गई। दिल्ली फायर ब्रिगेड और एमसीडी के अधिकारियों का कहना है कि रविवार को लगी आग की वजह से किसी को कोई जान माल की हानि नहीं हुई। सोमवार की सुबह अधिकारियों की तरफ से यह दावा किया गया था कि आग बुझा ली गई है, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bihar
Bihar: नवादा में दबंगों ने मचाया कोहराम, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर जलाए
Helicopter Service In Ayodhya
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया
Abdu Rozik
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, जानिए वजह
Malvika Bansod
मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया
Ricky Ponting Head Coach of Punjab Kings
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस की ली जगह
Ashwini Vaishnaw
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल ने नए ‘चंद्रयान-4' को दी मंजूरी