Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कुतुब मीनार से ऊंचा है गाज़ीपुर लैंडफिल! धुआं-धुआं हुआ ‘AAP का’ वादा

Ghazipur | Landfill | fire | delhi | shreshth bharat

Ghazipur Landfill fire: पूर्वी दिल्ली का गाज़ीपुर लैंडफिल एक बार फिर से चर्चा में है। चर्चा की वजह है रविवार को कूड़े में देर रात आग लग गई, लेकिन क्या आप जानते हैं, यह गाज़ीपुर लैंडफिल कुतुब मीनार से भी ऊंचा है! जी हां, साल 2019 में गाज़ीपुर लैंडफिल‌ की स्थल से ऊंचाई 65 मीटर थी जो कुतुब मीनार से केवल 8 मीटर कम थी। साल 2022 के एमसीडी चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि 31 दिसंबर 2023 तक इस लैंडफिल स्थान को खाली कर दिया जाएगा, लेकिन स्थानीय‌ लोगों का आरोप है कि इसे खाली करने की बजाय यहां पर और भी कचरा डाला जा रहा है।

अब इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता प्रवीन शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा और साथ ही उन्होंने कहा कि इस इलाके में लोगों को काफी असुविधाएं हो रही हैं। आम आदमी पार्टी अपना वादा पूरा नहीं कर रही है।

सियासत अपनी जगह पर है, लेकिन आम लोगों का वहां पर रहना बहुत मुश्किल हो रहा है। कचरे के ढेर से धुआं निकल रहा है। जिसकी वजह से कॉलोनी में रहने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। सबसे बड़ी मुसीबत है आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत।‌ यहां रहने वाले लोग सरकार और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं।

साल 2022 में गाज़ीपुर लैंडफिल में आग लगने की तीन घटनाएं हुई। 28 मार्च को आग लगी जिसको बुझाने में करीब 50 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। ‌

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल