Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

BJP मुख्यालय घेरने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, पुलिस ने बीच में रोका

raghav chadha reached arvind kejriwal house

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले ने राजधानी दिल्ली का सियासी पारा बढ़ा दिया है। केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव विभव कुमार पर आरोप है कि उन्होंने सीएम हाउस में स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी की है। वहीं, आप नेता स्वाति के शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने विभव को बीते दिन 18 मई को हिरासत में लिया, जिसके बाद उन्हें तीस हजारी कोर्ट में पेश किया,जहां कोर्ट ने विभव को 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन से पहले किया संबोधित

इस बीच दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल आज यानी 19 मई को भाजपा के मुख्यालय पर प्रदर्शन के लिए कूच किया। पार्टी के नेता, सांसद समेत कार्यकर्ता बीजेपी हेडक्वॉर्टर पहुंचे, लेकिन इससे पहले केजरीवाल ने दोपहर 12 बजे पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा, “भाजपा ने हमें खत्म करने के लिए तीन प्लान बनाए हैं, पहला चुनाव बाद पार्टी के अकाउंट फ्रीज किए जाएंगे। दूसरा- पार्टी के बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा। तीसरा- पार्टी दफ्तर खाली कराया जाएगा।”

पुलिस हमें गिरफ्तार करती है तो ठीक- केजरीवाल

अपने संबोधन में केजरीवाल ने आगे कहा, हम शांति से भाजपा ऑफिस की ओर मार्च करेंगे। हमें पुलिस जहां रोकेगी, वहां बैठ जाएंगे। आधे घंटे रुकेंगे। पुलिस हमें गिरफ्तार करती है तो ठीक, नहीं तो ये उनकी हार होगी।”

इलाके में धारा 144 लागू

बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे आम आदमी पार्टी के नेताओं को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने आप के कार्यालय के बाहर कहा कि क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। किसी को भी प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं है। रोक लगाने के बाद केजरीवाल समेत पार्टी के नेता और सभी कार्यकर्ता वापस लौट गए। मामले में पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन को लेकर परमिशन नहीं मांगी गई थी। इसके बावजूद भी केजरीवाल आप के कार्यकर्ताओं समेत प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें पार्टी ऑफिस से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा