श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मासिक प्रदोष व्रत किस दिन है? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

festivals masik pradosh vrat date and shubh muhurt

Pradosh Vrat: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बड़ा ही विशेष महत्व है। हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह व्रत रखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखने से जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं। यह दिन भगवान शिव को समर्पित है, इसलिए शिव जी की कृपा से व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति भी होती है। चलिए ऐसे में जानते हैं कि मासिक प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या होगा।

मई के महीने में वैशाख मास का दूसरा प्रदोष व्रत 20 मई 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 9 मिनट से 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। साथ ही शाम के वक्त प्रभु शिव की आराधना करना चाहिए, जिससे आपको लाभ की प्राप्ति होती है।

प्रदोष व्रत पूजा विधि

इस व्रत को करने के लिए आपको पूजा स्थल को साफ करना चाहिए और खुद भी स्नान-ध्यान करना चाहिए। फिर आपको भगवान शिव का ध्यान करते हुए धूप-दीपक जलाना चाहिए और शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। इस दिन पूजा के दौरान भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि आप अर्पित कर सकते हैं।

भगवान शिव को इन मंत्रों के जप से करें प्रसन्न

  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
  • नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं’।।
  • ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः।।
  • ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ।।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच