Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Patanjali Product: पतंजलि की सोन पापड़ी क्वालिटी टेस्ट में हुई फेल, तीन को जेल

Patanjali |Court order on Patanjali product | Patanjali's assistant manager | Soan Papdi

Patanjali: पतंजलि की मुश्किलें रूकने का नाम नहीं ले रही है। पतंजलि की सोन पापड़ी का नमूना जांच में फेल हो गया है। जांच में फेल पाए जाने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) पिथौरागढ़ की कोर्ट ने सजा सुनाई है। कोर्ट ने प्रकरण में पतंजलि के सहायक प्रबंधक समेत 3 लोगों को दोषी पाते हुए 6-6 माह के कारावास का आदेश दिया है और मामले में अर्थदंड भी लगाया गया है। जिसे अदा न करने की दशा में सजा की अवधि बढ़ा दी जाएगी।

17 अक्टूबर 2019 को एक खाद्य सुरक्षा निरीक्षक ने पिथौरागढ़ जिले में बेरीनाग की एक दुकान से पतंजलि ब्रांड की सोन पापड़ी का नमूना जांच के लिए भेजा था। नमूना जांच में फेल होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से दुकानदार लीलाधर पाठक, वितरक कान्हा जी डिसट्रीब्यूटर रामनगर के सहायक प्रबंधक अजय जोशी और निर्माता कंपनी पतंजलि के सहायक प्रबंधक अभिषेक कुमार के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह की अदालत में यह मामला चला। शनिवार को कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद तीनों आरोपितों को दोषी पाते हुए दुकानदार लीलाधर पाठक को 6 माह के कारावास और 5000 रुपये अर्थदंड, अजय जोशी को 6 माह कारावास व 10000 रुपये अर्थदंड और पतंजलि के सहायक प्रबंधक अभिषेक कुमार को 6 माह कारावास व 25000 रुपये अर्थंदंड की सजा सुनाई।

अदालत ने अपना फैसला खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत सुनाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अदालत में पेश किए गए सबूत स्पष्ट रूप से उत्पाद की घटिया गुणवत्ता के बारे में बताते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा