श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

वकालत से लेकर राजनीति तक कैसा रहा रेखा गुप्ता का सफर, जानें सब कुछ

Rekha Gupta Net Worth:  रेखा गुप्ता को शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार भाजपा की विधायक बनीं। रेखा गुप्ता को विधायक दल के नेताओं ने दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना है। वो कल सीएम पद की शपथ लेंगी।
Rekha Gupta

Rekha Gupta Net Worth:  रेखा गुप्ता को शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार भाजपा की विधायक बनीं। रेखा गुप्ता को विधायक दल के नेताओं ने दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना है। वो कल सीएम पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से आती हैं। साथ ही महिला होने का फायदा भी उन्हें मिला है, लेकिन मात्र 2 साल की उम्र में रेखा का परिवार दिल्ली आ गया था। रेखा पेशे से वकालत करती हैं। 

बता दें कि इससे पहले वो पार्षद रह चुकी हैं। फिर इस बार के चुनाव में पहली बार विधायक बनी हैं। अब उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया गया है। रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद लोग उनके बारे में जानने को उत्सुक हैं कि रेखा गुप्ता पेशे से क्या करती थी और कहां कि रहने वाली थी कितनी संपत्ति की मालकिन हैं। बुधवार शाम भाजपा विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद ने भाजपा के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की।

रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति

रेखा गुप्ता की संपत्ति कुल संपत्ति: ₹5.31 करोड़ (5 करोड़+) 
रेखा गुप्ता पर लोन व अन्य देनदारियां: ₹1.20 करोड़ (1 करोड़+)

रेखा गुप्ता की वार्षिक आय

2023-24: ₹6.92 लाख (7 लाख) 
2022-23: ₹4.87 लाख (5 लाख) 
2021-22: ₹6.51 लाख (6.5 लाख) 
2020-21: ₹6.07 लाख (6 लाख) 
2019-20: ₹5.89 लाख (6 लाख) 

रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता की आय

2023-24: ₹97.33 लाख (~97 लाख)
2022-23: ₹64.56 लाख (~65 लाख)
2021-22: ₹23.13 लाख (~23 लाख)

रेखा गुप्ता के पास  मारुति XL6 (2020 मॉडल) कार है, जिसकी कीमत करीब ₹4.33 लाख रुपए बताई गई है.

कौन हैं रेखा गुप्ता ? 

रेखा गुप्ता एलएलबी पास हैं। गुप्ता का जन्म 1974 में जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव में हुआ था। जब वह दो साल की थीं, तब उनके पिता की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर नौकरी लग गई थी। इसके बाद वह दिल्ली चले गए और 1976 में पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। रेखा गुप्ता की पूरी स्कूली शिक्षा दिल्ली में हुई। इस दौरान वह एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) से जुड़ीं और राजनीति में सक्रिय हो गईं।

ABVP से राजनीति में रखा कदम

रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव और प्रिंसिपल भी रह चुकी हैं। हालांकि, अब उनके परिवार के सदस्य जुलाना की अनाज मंडी में कमीशन एजेंट के तौर पर काम करते हैं। रेखा गुप्ता ने बताया कि वह अब भी समय-समय पर जुलाना आती रहती हैं। कभी-कभी वह गांव भी जाती हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी