Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Metro Card का झंझट खत्म, मल्टीपल जर्नी QR टिकट की सुविधा शुरू; ऐसे करें बुक

मल्टीपल जर्नी टिकट की सुविधा आने के बाद आपको स्मार्ट कार्ड साथ रखने की टेंशन से छुटकारा मिलेगा। अब तक यूजर्स केवल एक यात्रा के लिए ही मेट्रो की QR बेस्ड टिकट का इस्तेमाल कर पाते थे, लेकिन इस सुविधा के आने के बाद...
DMRC Multiple Journey QR Ticket| SHRESHTH BHARAT

DMRC Multiple Journey QR Ticket: अगर आप रोज दिल्ली मेट्रो से ट्रैवल करते हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी हैं। मेट्रो का सफर आसान बनाने के लिए DMRC ने QR कोड बेस्ड मल्टीपल जर्नी टिकट की सुविधा शुरू की है।

इस सुविधा के आने के बाद आपको स्मार्ट कार्ड साथ रखने की टेंशन से छुटकारा मिलेगा। अब तक यूजर्स केवल एक यात्रा के लिए ही मेट्रो की QR बेस्ड टिकट का इस्तेमाल कर पाते थे, लेकिन इस सुविधा के आने के बाद यूजर्स अपने स्मार्टफोन को Smart Card की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे।

आज से शुरू हुई यह सुविधा

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की यह सर्विस आज यानी शुक्रवार से शुरू हो गई है। इसकी जानकारी देते हुए DMRC ने बताया कि मल्टीपल जर्नी QR कोड एक क्रांतिकारी डिजिटल पहल है। इसका उद्देश्य यात्रियों के सफर को आसान बनाना है।

मल्टीपल जर्नी QR टिकट को दिल्ली मेट्रो के Momentum 2.0 ऐप पर जाकर बुक किया जा सकता है। यह ऐप आपके डिजिटल स्मार्ट कार्ड की तरह काम करेगा।

अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, क्या जेल से बाहर आ पाएंगे?

ऐसे करें बुक

इस Multiple Journey QR Ticket को बुक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में DMRC Momentum 2.0 ऐप पर जाना होगा। इसके बाद ऐप के होम स्क्रीन पर आपको Multiple Journey QR Code का ऑप्शन दिखेगा। उसे सेलेक्ट करने के बाद आप इस टिकट को 150 रुपये में खरीद पाएंगे। इस टिकट को रिचार्ज करने के लिए यूजर्स को UPI ऐप के साथ-साथ क्रेडिट या डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग की भी सुविधा दी गई है।

Weather: दिल्ली समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अब तक 47

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग