Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानें क्या है मामला

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। इससे पहले कोर्ट ने अनिल कुमार के सभा कराने वाले तीन आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी किया था।
Cabinet Minister Anil Kumar| shreshth bharat

Cabinet Minister Anil Kumar: कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। ये गैर जमानती वारंट विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान दर्ज आचार संहिता उल्लंघन, महामारी अध्यादेश और आपदा प्रबंधन अधिनियम के केस में जारी किया गया है।

इससे पहले कोर्ट ने अनिल कुमार के सभा कराने वाले तीन आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी किया था। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार रालोद के टिकट पर पुरकाजी विधानसभा सुरक्षित सीट से उप्र सरकार में चुनाव लड़े थे।

क्या है मामला?

पुलिस ने 6 फरवरी 2022 को खामपुर गांव में बगैर अनुमति सभा करने के मामले में छपार थाने में वर्तमान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के साथ-साथ गय्यूर, परवेज़ और खामपुर के इमरान समेत करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

गुरुवार को केस के सुनवाई के दौरान कोर्ट में गैरहाजिर होने पर सिविल जज सीनियर डिवीजन विशेष एमपी/ एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी देवेंद्र सिंह फौजदार ने अनिल कुमार (Cabinet Minister Anil Kumar) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।

सेक्स वर्कर के साथ न हो भेदभाव, UPSACS ने कही बड़ी बात 

अनिल कुमार से पहले गय्यूर, इमरान और परवेज के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।  इस मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने अनभिज्ञता जताई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग