श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

दिव्या पाहुजा मर्डर केस: कबाड़ से बरामत हुई पिस्तौल


2 जनवरी को माडल दिव्या पाहुजा की गुरुग्राम के एक होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल को अब पुलिस ने बरामद हो गई है। दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद पुलिस लगातार पिस्तौल की तलाश कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक बीते दिन बुधवार को ‘ओल्ड दिल्ली रोड’ से कबाड़ में पिस्तौल बरामद हुई है। यह पिस्तौल अभिजीत सिंह की निशानदेही पर बरामद की गई है। पुलिस ने गुरुग्राम नगर निगम के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाए जाने के बाद यह पिस्तौल बरामद की है। दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक नहर से 13 जनवरी को बरामद किया गया था। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में करवाया गया था।

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि 13 दिनों की पुलिस हिरासत के दौरान अभिजीत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है कि उसने गोली मारकर दिव्या की हत्या की थी। मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत सिंह की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद उसे बीते दिन बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बीच मिली जानकारी के मुताबिक दिव्या के शव को ठिकाने लगाने वाला आरोपी बलराज गिल (28) भी पुलिस हिरासत में है। उसे आज गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

एक वरिष्ठ जांच अधिकारी ने बताया कि अभिजीत ने पुलिस हिरासत में यह भी बताया कि उसने ‘व्यक्तिगत कारणों’ से दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि पहले उसने कहा था कि दिव्या उसे ब्लैकमेल कर रही थी, इसलिए उसने दिव्या की हत्या कर दी। दिव्या की बहन पहले ही इस बात को खारिज कर चुकी हैं कि दिव्या आरोपी अभिजीत को ब्लैकमेल कर पैसे मांग रही थी।

मामले में अभी तक पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें अभिजीत, उसकी पार्टनर मेघा, बलराज गिल, हेमराज, ओमप्रकाश और प्रवेश शामिल हैं। हालांकि, दिव्या के शव को ठिकाने लगाने वाला दूसरा आरोपी रवि बंगा अभी भी फरार है। पुलिस उसको पकड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। 


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

WPL Final 2025
WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस को दिया बल्लेबाजी का न्योता
mi vs dc wpl 2025 final
WPL 2025: MI और DC के बीच फाइनल मुकाबला आज, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
Ranya Rao Allegation on DRI
'थप्पड़ मारे, खाना नहीं...,' रान्या राव ने लगाए डीआरआई पर बड़े आरोप
Karnataka Government
कर्नाटक सरकार ने मुस्लिम ठेकेदारों के लिए सरकारी टेंडर में 4% आरक्षण की घोषणा की, BJP ने उठाए सवाल
Actress Nanda Yadav
नंदा यादव की फिल्म 'शांतिनिकेतन' नेपाल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगी प्रदर्शित 
WPL 2025 Final Prize Money
WPL 2025 फाइनल जीतने वाली टीम को कितनी मिलेगी प्राइज मनी, यहां देखें