Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

खुजली गैंग के दो आरोपी गिफ्तार, ऐसे देते थे घटना को अंजाम

Delhi Khujali Gang: दिल्ली की सदर थाना पुलिस ने खुजली गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों को एक वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी किसी भी अंजान व्यक्ति पर एक पाउडर डालते हैं और उसका ध्यान भटकाकर घटना को अंजाम देते थे...
Delhi Khujali Gang

Delhi Khujali Gang: दिल्ली की सदर थाना पुलिस ने खुजली गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों को एक वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी किसी भी अंजान व्यक्ति पर एक पाउडर डालते हैं और उसका ध्यान भटकाकर घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने वीडियो के आधार पर इस घटना पर संज्ञान लिया। इस घटना से संबधित किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

सोशल मीडिया पर हो रहा वीडियो वायरल

बता दें, इस घटना को ज्यादातर भीड़ वाले इलाकों में अंजाम दिया जा रहा है। अगर आपके शरीर में किसी भी प्रकार की जलन या खुजली होने लगे तो सतर्क हो जाएं। ऐसा अचानक होने पर आप भी इस गैंग का शिकार हो सकते हैं। इसी से संबधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी एक शख्स पर पाउडर डालता नजर आ रहा है। इसलिए, भीड़भाड़ वाले एरिया में जाने से पहले सतर्क हो जाएं।

संगठन सरकार से बड़ा है…केशव प्रसाद मौर्य के पोस्ट ने यूपी की राजनीति में मचाई

दोनों आरोपियों की हुई पहचान

दोनों आरोपियों की पहचान मुन्ना और राजेंद्र के नाम से हुई है। यह दोनों वेस्ट बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के रहने वाले हैं। वेस्ट बंगाल में इन्होंने पहले भी कई वारदातों को अंजाम दिया है, लेकिन दिल्ली पहुंचकर अभी इन्होंने इस तरीके की वारदात को अंजाम देना शुरू ही किया था कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

शॉकिंग! Bigg Boss के इतिहास में पहली बार बदला ये नियम, खत्म हुई वोटिंग की

पुलिस के पास नहीं पहुंची कोई शिकायत

इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। पुलिस अधिकारियों की अपील है कि यह वारदात जिस शख्स के साथ हुई है, वह पुलिस थाने में आकर संपर्क करे, जिससे पुलिस आगे की कार्रवाई कर सके।

ये भी देखें-

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग