Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शॉकिंग! Bigg Boss के इतिहास में पहली बार बदला ये नियम, खत्म हुई वोटिंग की ताकत

बिग बॉस ने अब नए नियम बनाने शुरू कर दिए हैं। वोटिंग की ताकत अब खत्म हो गई है। पहले घर के मेंबर्स को उनके फैंस वोट किया करते थे, लेकिन अब उनके वोटों की कोई कीमत नहीं है...
Bigg Boss OTT 3 DID Rule will be broken in HOUSE contestants will enter with mobile ANIL KAPOOR JIO CINEMA

Bigg Boss OTT 3: इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 में काफी नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। प्रीमियर के दिन से बिग बॉस के नियम बदलते जा रहे हैं। अब बिग बॉस ने एक ऐसा नियम बनाया है, जिसे जानकर घरवाले चौंक गए हैं। आइए जानते हैं, इस नियम के बारे में…

बिग बॉस ने बदला ये नियम

बिग बॉस ने अब नए नियम बनाने शुरू कर दिए हैं। वोटिंग की ताकत अब खत्म हो गई है। पहले घर के मेंबर्स को उनके फैंस वोट किया करते थे, लेकिन अब उनके वोटों की कोई कीमत नहीं है। जी हां, बिग बॉस ने अब वोटिंग सिस्टम का द एंड कर दिया है। अब घरवालों की किस्मत उनके हाथ में होगी। बिग बॉस के नियम के तहत अब घरवाले ही अपनी किस्मत का फैसला करेंगे और आपस में एक-दूसरे को नॉमिनेट या एलिमिनेट करेंगे। बिग बॉस के घर में अब जो कुछ भी होगा वो बिग बॉस के मेंबर्स ही तय करेंगे, ना कि उनके फैंस या कोई बाहरवाला।

कौन बना पहला हाउस ऑफ द हेड?

इतना ही नहीं इस सीजन में पहला हाउस ऑफ द हेड भी चुना गया है, जो घर के सभी फैसले लेगा और पूरे घर को चलगाएगा। यहां तक की घरवालों को उसकी बात माननी ही होगी। मजेदार बात तो ये है कि ‘हाउस ऑफ द हेड’ कोई और नहीं बल्कि विवादों से घिरे यूट्यूबर अरमान मलिक हैं।

यह भी पढ़ें-पिटते-पिटते बचे लव कटारिया, घर में मचा बवाल; अब क्या एक्शन लेंगे बिग बॉस?

फैंस का रिएक्शन आया सामने? (Bigg Boss OTT 3)

बिग बॉस के इस फैसले पर फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। पंडित एलविश यादव ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें नियमों के बारे में बताया गया है। इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा,”अपनी टीआरपी का सत्यानाश कर रहा है बिग बॉस।” एक यूजर ने लिखा, “यह क्या ड्रामा है, मतलब कुछ भी।”

एक दूसरे यूजर का कहना है कि फैंस का सपोर्ट देखना बिग बॉस को सहन नहीं हुआ। एक ने लिखा कि नैज़ी और अरमान दोनों के लिए बिग बॉस बायस्ड है। एक यूजर ने लिखा कि यह सब लव कटारिया को निकालने के तरीके हैं, वैसे तो यह लोग निकलने से रहे। इस तरह से यूजर्स अपनी खूब भड़ास निकालते नजर आ रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा