Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सरकार ने कसा खालिस्तानियों पर शिकंजा, विदेश में किया प्रदर्शन तो भारत में होगी संपत्ति जब्त

KHALISTANI

दुनिया के कई देशों में खालिस्तानी समर्थकों के हुड़दंग को देखते हुए भारत सरकार एक नए फॉर्मूले के साथ सामने आई है. 19 मार्च को खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में भारत के हाईकमीशन के बाहर प्रदर्शन किया था. इस दौरान कुछ लोगों ने भारत की शान तिरंगे का भी अपमान किया था और हाईकमीशन की इमारत से तिरंगा उतारकर वहां खालिस्तानी झंडा फहरा दिया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने एक अहम फैसला लिया. इस फैसले के तहत भारतीय विदेश मंत्रालय ने लंदन में हुए प्रदर्शन की शिकायत गृह मंत्रालय को भेजी जिसमें कहा गया था कि लंदन में रह रहे कई एनआरआई इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल थे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. गृह मंत्रालय ने ये शिकायत दिल्ली पुलिस के पास भेजी और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस शिकायत पर एक एफआईआर दर्ज कर ली. ये एफआईआर(FIR) यूएपीए (UAPA) और पीडीपीपी (PDPP) एक्ट के तहत की गई.

यूएपीए एक्ट (UAPA) आतंकवाद गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए लगाया जाता है और ये बेहद कड़ा कानून है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक एफआईआर दर्ज करने के बाद वो उन लोगों की पहचान करेंगे जो इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे. पहचान हो जाने के बाद इन लोगों के भारत में आने पर रोक लग सकती है, ओवरसीज़ सिटिजन ऑफ इंडिया के तहत मिलने वाली सुविधाओं पर भी रोक लगाई जा सकती है और सबसे बड़ी बात ये है कि दिल्ली पुलिस जांच में दोषी पाए गए लोगों की भारत में मौजूद संपत्ति को भी जब्त कर सकती है. साथ में ही ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने का भी प्रयास करेगी.

पिछले दिनों अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और लंदन में भारतीय हाईकमीशन और काउंसलेट को खालिस्तानी समर्थकों ने अपना निशाना बनाया था. हालांकि जिस तरह की कार्रवाई उस देश की पुलिस को उनके खिलाफ करनी चाहिए थी ऐसी कार्रवाई पुलिस ने नहीं की जिसकी वजह से खालिस्तानी समर्थकों का हौसला दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा था और वो विदेशों में भारतीय दूतावासों के आगे हिंसक प्रदर्शन कर रहे थे. लंदन में हुई हिंसा के बाद ये सरकार का बहुत अहम और सधा हुआ कदम माना जा रहा है ताकि विदेशों में भारत के खिलाफ साजिश कर रहे खालिस्तानियों की कमर तोड़ी जा सके.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना