श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

दिल्ली पुलिस ने 24 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार, अवैध रूप से घुसने का आरोप

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एक ऑपरेशन के दौरान दक्षिण पूर्व और दक्षिणी दिल्ली से 24 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ये लोग अवैध रूप से भारत में घुसे थे।

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एक ऑपरेशन के दौरान दक्षिण पूर्व और दक्षिणी दिल्ली से 24 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ये लोग अवैध रूप से भारत में घुसे थे। ऑपरेशन के दौरान कई दस्तावेज बरामद किए गए।

दक्षिण जिले में 13 बांग्लादेशी गिरफ्तार 

वहीं, दक्षिण जिले में, 13 बांग्लादेशियों को अवैध रूप से वहां रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जबकि दक्षिण पूर्व जिले में 11 बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस वर्तमान में इन क्षेत्रों में 10 से अधिक लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने कल 5 बांग्लादेशी नागरिकों किए गिरफ्तार 

बता देें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने कल देश में अवैध रूप से रहने के आरोप में शहर के विभिन्न इलाकों से पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा कि दो बांग्लादेशियों को सदर बाजार इलाके से और शेष तीन को बाहरी जिले से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि ये सभी बांग्लादेशी भारत में अवैध रूप से रह रहे थे और उन्होंने अपने दस्तावेज भी बनवा लिए थे।

दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन जारी 

दरअसल, दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन अभी भी जारी है। इससे पहले 8 मार्च को दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के वसंत कुंज इलाके में जय हिंदी कैंप में अवैध प्रवासियों के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाया था। एएनआई से बात करते हुए सब-इंस्पेक्टर रवि मलिक ने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया के दौरान, वे लोगों से उनके पहचान प्रमाण मांगते हैं और उनके सभी विवरणों का सत्यापन किया जाता है।

दिल्ली पुलिस का विशेष अभियान 

इस साल जनवरी में, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया था। दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक में, देश में अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ अभियान के तहत बांग्लादेश से अवैध प्रवासियों की पहचान करने और उन्हें निर्वासित करने के उपायों को तेज करने का निर्णय लिया गया था।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shubman Gill ICC Player of Month
शुभमन गिल ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़ा
Metro In Dino Release Date
‘मेट्रो इन दिनों’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
MP Budget 2025-26
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया 4.21 करोड़ रुपये का राज्य बजट, जानें किसे क्या मिला
Nayab Saini
हरियाणा निकाय चुनाव: बीजेपी ने दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस को मिली करारी हार
CM Pushkar Singh Dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने होली मिलन समारोह में लिया भाग
Apurva Soni New Song Released
अपूर्वा सोनी ने अपने नए गीत 'जान लेगी महबूबा' से इंटरनेट पर मचाई धूम