Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत, सड़के हुई जलमग्न

बुधवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुरू होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। सुबह-सुबह बारिश से मौसम में ठंडापन आ गया है...
Delhi-NCR Rain| WEATHER UPDATE| SHRESHTH BHARAT

Delhi-NCR Rain: बुधवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुरू होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। सुबह-सुबह बारिश से मौसम में ठंडापन आ गया है। इससे पहले मंगलवार को भी कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली थी, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। वहीं, मौसम विभाग ने गुरुवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

बारिश के कारण दिल्ली के अक्षरधाम कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश के कारण कई जगहों पर जाम लग गए। बता दें कि मौसम विभाग ने बुधवार के दिन बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। आज पूरे दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

मंगलवार को राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश देखने के मिली। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वहीं, मयूर विहार में 8.5, पालम में 6.6, पूसा में 6.0, पीतमपुरा में 3.5, आया नगर में 0.7 एमएम, लोदी रोड व रिज में बारिश ट्रेस की गई। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नमी का स्तर 95 से 65 फीसदी रहा।

बजट के खिलाफ आज विपक्ष करेगा प्रदर्शन, नीति आयोग की बैठक का भी होगा बहिष्कार

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को आया नगर सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। आया नगर में अधिकतम 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, पालम व लोधी रोड में 35, रिज में 33.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया (Delhi-NCR Rain)।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड