Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए सीएम केजरीवाल, 16 मार्च मिली अगली तारीख

Delhi CM Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए हैं। केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। सीएम केजरीवाल दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले मेंराउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए हैं। इससे पहले ईडी ने कई बार केजरीवाल को समन किया था लेकिन केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे थे। इस पर ईडी ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिसके बाद कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को समन भेजा था।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए केजरीवाल ने कहा कि अगली पेशी में मैं खुद आऊंगा। बजट सत्र के चलते इस बार नहीं आ सका। कोर्ट ने मामले की अगली तारीख 16 मार्च तय की है। आपको जानकारी दे दें, ईडी की अर्जी पर सात फरवरी को कोर्ट ने

कोर्ट में ईडी ने रखी थीं ये दलीलें
ईडी द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के अनुपालन में गैर-उपस्थिति के लिए शिकायत मामला दर्ज किया, जो समन, दस्तावेजों के उत्पादन आदि के संबंध में ईडी की शक्तियों को निर्धारित करता है। इससे पहले राउज एवन्यू कोर्ट की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा के समक्ष अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू पेश हुए थे और ईडी की ओर से दलीलें दी थीं।

कोर्ट में ईडी ने केजरीवाल के बारे में कहा था। ईडी ने केजरीवाल को अलग-अलग तारीखों पर पांच बार समन जारी किया और पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वे हर बार समन का पालन करने में असमर्थ रहे और जानबूझ कर जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। ऐसे में तय नियमों में केजरीवाल के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना
UP Election 2027
यूपी 2027 की तैयारी तेज! PM मोदी और नितिन नवीन से मिले CM योगी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण