श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CM पद से इस्तीफा दें ‘भ्रष्टाचारी’ केजरीवाल, BJP ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन

BJP demands Arvind Kejriwal Resignation

BJP demands Arvind Kejriwal Resignation: अरविंद केजरीवाल को को ईडी ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। इसके साथ ही दिल्ली की राजनीति अपने उफान पर है। एक तरफ आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगा रही है और अपने मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को बदले की राजनीति के तौर पर प्रचारित कर रही है। वहीं, बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल को अब सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

जेल से मुख्यमंत्री का कामकाज संभाल रहे केजरीवाल

इंडिया गठबंधन ने 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में जहां महारैली की घोषणा की है तो वही आम आदमी पार्टी इस समय केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली के पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर धरना दे रही है। पुलिस ने यहां पर धारा 144 लगा दी है और धरने की इजाजत नहीं दी है। इन सबके बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से ही ऑर्डर पास कर रहे हैं और उनकी पार्टी के तमाम नेता यह बताने में लगे हुए हैं कि इस स्थिति में भी अरविंद केजरीवाल सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता के बारे में ही सोच रहे हैं।

बीजेपी ने किया केजरीवाल के मुख्यमंत्री बने रहने का विरोध

तो वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि अरविंद केजरीवाल जैसे भ्रष्टाचारियों को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। दिल्ली के बीजेपी लीडर मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह लोग अल्कोहल स्कैम से ध्यान हटाना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल ईडी की कस्टडी में सिर्फ ड्रामा कर रहे हैं। मैंने उपराज्यपाल और ईडी के डायरेक्टर को लिखित शिकायत भेजी है। गैंगस्टर जैसे लोग जेल से चीजों को ऑपरेट करते हैं और यह सीएम ऑफिस को ऑपरेट करना चाहते हैं। केजरीवाल जैसा भ्रष्टाचारी सीएम नहीं हो सकता। उनको इस्तीफा देना होगा।

वीडियो देखें

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस तरह से भाजपा और आम आदमी पार्टी दिल्ली में अलग-अलग वजहों के साथ अपने-अपने विरोध प्रदर्शन में जुट गई हैं। बता दे अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 28 मार्च तक अपनी रिमांड में लिया हुआ है। उनके ऊपर आबकारी नीति मामले में शराब कारोबारियों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाने और करीब 100 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज