श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ED की कस्टडी से अरविंद केजरीवाल ने दिया एक और निर्देश, जानें पूरा मामला

Arvind Kejriwal | DELHI | SAURABH BHARDWAJ |SHRESHTH BHARAT

जल विभाग के बाद अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ED की कस्टडी से एक और निर्देश पारित किया है। इस बार निर्देश स्वास्थ विभाग को दिए गए हैं। स्वास्थ मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी जानकारी दी है। सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ED की हिरासत में हैं। उन्होंने कस्टडी में रहते हुए यह निर्देश दिया है कि मोहल्ला क्लिनिक में निशुल्क दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा,” ED की हिरासत में रहते हुए भी दिल्ली के मुख्यमंत्री राज्य की स्वास्थ्य देखभाल को लेकर चिंतित हैं। उन्हें चिंता है कि उनके जेल जाने से दिल्ली की जनता को इसका खामियाजा न भुगतना पड़े। सीएम को जानकारी मिली है कि मोहल्ला क्लीनिक में होने वाले टेस्ट में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुझे इसके समाधान के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है। मैं दिल्ली के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपके सीएम जेल में भी केवल आपके बारे में सोच रहे हैं।”

पहले भी ED की कस्टडी से दिए है निर्देश

इससे पहले भी शनिवार को केजरीवाल ने जल मंत्रालय को ED की हिरासत से उन्हें पानी और सीवरेज से संबंधित सार्वजनिक मुद्दों से निपटने के लिए निर्देशों के साथ एक दस्तावेज भी भेजा था।

केजरीवाल ने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को ऑर्डर जारी करते हुए लिखा था कि,” मुझे पता चला है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी और सीवर की काफ़ी समस्याएँ हो रहीं है। इसे लेकर मैं चितित हूँ। चूँकि मैं जेल में हूँ, इस वजह से लोगों को ज़रा भी तकलीफ नहीं होनी चाहिए। गर्मियाँ भी आ रही हैं। जहां पानी की कमी है, वहाँ उचित संख्या में टैंकरों का इंतजाम कीजिए। मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों को उचित आदेश दीजिए ताकि जनता को किसी तरह की परेशानी ना हो। जनता की समस्याओं का तुरंत और समुचित समाधान होना चाहिए। ज़रूरत पड़ने पर उपराज्यपाल महोदय का भी सहयोग लें। वे भी आपकी ज़रूर मदद करेंगे।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज