श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘आप’ के ऐलान के बाद पुलिस ने मुस्तैद की PM आवास की सुरक्षा

APP PM residence gherao

AAP PM Residence Gherao: आम आदमी पार्टी ने अपने चीफ और दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में पीएम आवास का घेराव करने की ऐलान किया है। इसके चलते दिल्ली पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को चेतावनी भी जारी कर दी है। ईडी ने केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले के तहत अपनी कस्टडी में लिया हुआ है।

आप नेता केजरीवाल को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा डर बता रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी जेल की सलाखों के पीछे बंद केजरीवाल की फोटा लगा दी है। फोटो के ऊपर लिखा है- मोदी का सबसे बड़ा डर केजरीवाल

आप मुखर विरोध पर उतर आई है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने किसी तरह के मार्च या विरोध की इजाजत नहीं दी है। पुलिस ने पीएम आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। इस दौरान मेट्रो से आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन सुरक्षा के तहत लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन में एंट्री और एक्जिट, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर गेट नंबर तीन व केंद्रीय सचिवालय पर गेट नंबर पांच को अगले नोटिस तक बंद कर दिया गया है।

पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर तो धारा 144 भी लागू कर दी गई है। इसी बीच भाजपा ने भी आप की मुखरता के विरोध में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बीजेपी की मांग है कि केजरीवाल भ्रष्टाचारी हैं जिनको अब नैतिक तौर पर मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का कोई हक नहीं हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज