Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली चुनाव में सीएम योगी की एंट्री, चार दिनों में होंगी 14 जनसभाएं

चुनाव के बीच अब खबर सामने आ रही है कि दिल्ली के चुनावी रण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एंट्री करने वाले है। वह किराड़ी, करोल बाग और जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैलियां अपने प्रचार अभियान का आगाज करेंगे।
CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: दिल्ली के विधानसभा चुनाव के लिए सभी सियासी दल अपनी ताकत झोंक रहे हैं। सभी पार्टिया अपने उम्मीदवारों के लिए जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। चुनाव में प्रचार के लिए बीजेपी ने अपनी सरकार वाले राज्यों के सीएम को भी दिल्ली में उतार दिया है। वहीं एक दिन पहले उत्तराखंड के सीएम धामी ने बीजेपी उम्मीदवार के लिए दो रैलियां की और उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की।

दिल्ली चुनाव में सीएम योगी की एंट्री

चुनाव के बीच अब खबर सामने आ रही है कि दिल्ली के चुनावी रण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एंट्री करने वाले है। वह किराड़ी, करोल बाग और जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैलियां अपने प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। सीएम योगी की पहली जनसभा शाम 3.30 बजे से किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रेम नगर स्थित दुर्गा चौक पर होगी।

4 दिन में 14 विधानसभा सीटों के लिए करेंगे प्रचार

किराड़ी के बाद सीएम योगी की रैली करोल बाग विधानसभा सीट के देवगनर, जनकपुरी विधानसभा सीट के पंखा रोड में होगी। बताया जाता है कि यूपी के सीएम दिल्ली में चार दिन में 14 विधानसभा सीटों पर प्रचार करेंगे। जिनमें शामिल है-शाहदरा, घोंडा, शाहदरा, उत्तम नगर, द्वारका, पटपड़गंज, बिजवासन, पालम, राजेंद्र नगर और बिजवासन जैसी सीटों पर भी चुनावी रैलियां करेंगे।

बजरंग शुक्ला के लिए करेंगे चुनाव-प्रचार

बीजेपी ने किराड़ी सीट से बजरंग शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। बजरंग भी उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में पूर्वांचली मतदाता अच्छी संख्या में हैं। पूर्वांचली मतदाताओं की अच्छी तादाद, पूर्वांचली उम्मीदवार की सीट से सीएम योगी की दिल्ली चुनाव के प्रचार में एंट्री होने जा रही है।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड निकाय चुनाव में आज जनता जनार्दन करेगी फैसला, सबकी  टिकीं निगाहें

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही